Tuesday, November 07, 2023

दीपावाली लक्ष्मी, कुबेर पूजन विधि/ Dipwali Lakshmi Kuber Pujan Vidhi

 


दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर पूजन केसे करें 


दीवाली की रात सभी लोग माता लक्ष्मी, कुबेर ,श्री गणेश जी का पूजन करते ही है

यदि उस पूजन को थोडा विधिवत तरीके से किया जाये तो उस पूजन का आपको पूरा फल मिलेगा और 

वर्ष भर आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी 

बिगडे काम बनेगे धन आगमन का स्त्रोत खुलेगा 


पूजन विधि 

सबसे पहले बाजार से जाकर लक्ष्मी, कुबेर, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लेकर आये 

( गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड का घुमाव उनके दाहिने हाथ की ओर हो )

या जो घर मे पहले से मौजूद है तो उसी को सामने स्थापित कर लें 


गणेश जी माता के दाएं ओर स्थापित करें ओर कुबेर जी को बांए ओर

लाल आसन पर बैठकर सबसे पहले गुरू जी पूजन करें 

उसके बाद श्री गणेश जी का आवाहन करें 

आवाहन के बाद उनका पंचोपचार पूजन करें 

हरी दूब चडाये, केसर मिलाकर खीर व पूडी का साथ मे लड्डू का भोग दें 

और उनसे कृपा पाने के लिये प्रार्थना करें 

फिर श्री कुबेर जी का आवाहन करें उनका पंचोपचार पूजन दें 

मिठाई , खीर, पूडी पकवानो का भोग दें 

धन प्रदान करने के लिये प्रार्थना करें कार्य व्यवसाय चलाने के लिये प्रार्थना करें 

इसके बाद माता लक्ष्मी का आवाहन करें पचोपचार पूजन दें 

केसर मिलाकर खीर, पूडी का भोग दें 

( माता को भूल कर भी दूब नही चडाये नही तो माता क्रोधित हो जाती है )

दूब केवल गणेश जी को चढानी है 

ये नार्मल पूजन की विधि है इसे सभी साधक ग्रहस्थ ,स्त्री ,पुरूष कर सकते है 

आप माता लक्ष्मी के पूजन के लिये केसर , चंदन , रोली चावल , कमलगट्टे घी के दीपक , 

जावित्री , लौग कपूर , बताशे , नारियल , पंचमेवा , आदि का प्रयोग भी कर सकते है 

या इनमे से जो वस्तु मिल जाये वो भी आप चढा सकते है 


हवन के लिये कम से कम 1 - 1 माला दोनो मंत्रों का हवन करें

कमलगट्टा ,घी या तिल का तेल , आम पीपल की लकडी की समिधा का प्रयोग करें , 

गणेश लक्ष्मी का मंत्र

ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी च वक्रतुण्डाय सर्वसौभाग्य 

ऐश्वर्य देहि देहि महालक्ष्मी महालक्ष्मी क्लीं श्रीं ॐ 


श्री कुबेर मंत्र

 ॐ यक्षाय कुबेराय वैष्णवाय धन - धान्य समृद्धिं मे देहि देहि कुबेराय नमः


इस मंत्र का जितना हो सके जाप करें 

5, 7, 11 माला 21 माला जितना हो सके करें 

अधिक का अधिक फल होता है 


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरीपु

पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®

Youtube :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान

मो :- 8923400693

Friday, October 27, 2023

चंद्र ग्रहण 2023 समय, सूतक काल व साधना की जानकारी

 

चंद्र ग्रहण 2023


साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. 

साथ ही इस दिन शरद पूर्णिमा भी है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 

इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा.  

2023 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं 

कि क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा और आखिर क्या इसका समय होगा. चलिए जानते हैं. 


भारत में 28 अक्टूबर को लगेगा चंद्र ग्रहण

इस महीने 28-29 अक्टूबर की रात में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दृष्टिगोचर होगा. 

वैसे तो 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से चांद पर हल्की छाया पड़ना शुरू हो जाएगी. 

हालांकी सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के 9 घंटे पहले ही माना जाता है.

29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा 

यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा. ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट 

और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा. 


चंद्र ग्रहण के सूतक काल की समय

28-29 अक्टूबर को खंडग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है 

इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा. 

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा


*चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023* 

यह चंद्र ग्रहण भारत मे दृश्य है इसलिए सूतक काल मान्य होगा 

 *ग्रहण 28 की रात 11:30 से लगेगा* 

 *मुख्य चरण 29 रात्रि 1 :05 से शुरू होकर रात्रि 02 :24 मिनट तक रहेगा* 

 *ग्रहण समाप्त रात्रि 02 :40 पर होगा* 

 *सूतक काल समय :-* 9 घंटे पहले से यानी 28 को शाम 4 :05 मिनट से ग्रहण समाप्ति तक


इस ग्रहण में कोई भी सप्सरा या यक्षणी साधना जल्दी सिद्ध होती है

इसलिए मैने इस बार साधकों के लिए अपने टेलीग्राम निशुल्क ग्रुप में चंद्रा अप्सरा साधना दी है 

साधक 28 की रात्रि 11:30 बजे से अपनी साधना आरंभ कर सकते हैं 

पूरी जानकारी हमने वीडियो में भी दी है आप देख सकते है 

https://youtu.be/H-MNNlqgth4?si=ubGO0OIdwln_IYTL





भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693


Saturday, October 14, 2023

नवरात्रि में माता लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात / Navratri main Dhan ki Barshat


 

नवरात्रि के 9 दिन करें ये उपाय तो पूरी साल धन संबंधित समस्या नही रहेगी


जैसी की देवी पुराण में वर्णित है कि इस बर्ष माता हाथी पर सवार होकर गजवाहिनी रूप में आएंगी

आपको नवरात्रि के प्रथम दिन एक लाल वस्त्र पर चावल की ढेरी बनाकर उसपर श्री यंत्र स्थापित करना है 

उसके चारों कोनों पर एक एक गुलाब का फूल रखें मध्य में एक एक सुपारी रखें

अब माता दुर्गा का पूजन करें ,माता को श्रृंगार चढ़ाए, चुनरी उड़ाएं 

भोग में एक पान, पंचमेवा, सुपारी, बूंदी लड्डू, एक लांग का जोड़ा बतासे सहित दें


अब माता लक्ष्मी का आवाहन करें श्री यंत्र पर उनका पूजन करें 

हल्दी रोली से पैर पूजे, साबुत हल्दी व धनिया, कमलगट्टे, समुद्री झाग व 5 कोड़ी अर्पित करें ये माता को अधिक प्रिये है

भोग में केसर व मखाने की खीर दें 

सदैव घर मे निवास करने की प्रार्थना करें

कपूर से आरती करें आरती को घर मे मुख्य गेट पर अवश्य दिखाएं


अब अगले दिन से केवल पूजन करें भोग लगाएं, ओर एक सुपारी दें 

आरती करें ये क्रम 9 दिन करें 

दशहरे वाले दिन सुबह सारी सामग्री को उस लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें 

ओर जहां भी आप धन रखते हो वहां रख दें व यंत्र को पूजा स्थान में रख दें नित्य पूजन करें


आप चमत्कारी रूप से देखोगे की आपके धन के मार्ग खुलने लगेंगे

व्यापार में व्रद्धि होने लगेगी माता लक्ष्मी की कृपा आपको मिलने लगेगी


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693