Sunday, September 03, 2023

हवन की सरल विधी/ Hawan ki Saral Vidhi

     


आज जो में आपको हवन की विधी बताने जा रहा हूं वह एकदम सरल है

जिसे आप खुद अपने घर पर कर सकते हैं वो भी बिना किसी दिक्कत के

सबसे पहले जरूरी सभी सामग्री एक जगह इकट्ठा कर लें , हवन कुंड को रोली, हल्दी से सजा लें

अब पहले पवित्रीकरण करें फिर आचमन करें उसके बाद सभी के रोली से टिका करके कलावा बांधे 

अब अग्नि देव के नाम से दीपक जलाएं

फिर कुंड में आम की लकड़ियां लगा लें और हाथ मे चावल और पुष्प लेकर कुंड में अग्निदेव को स्थान देते हुए छोड़ दें 

फिर कपूर की सहायता से दीपक से अग्नि जलाए ,अग्नि जलने के बाद 


सबसे पहले गुरू मंत्र की तीन , पांच, सात या ग्यारह आहुति दें घी से


फिर नीचे लिखे क्रम से सभी की तीन तीन  आहुति दें

ॐ सिद्धि बुद्धि सहिताय श्रीमन महा गणाधिपतये नमः स्वाहा

ॐ श्री अग्नि देवतभ्यो नमः स्वाहा

ॐ श्री इष्ट दैवतायै नमः स्वाहा

ॐ श्री  कुल दैवतायै नमः स्वाहा

ॐ सर्वभ्यो पित्रभ्यो नमः स्वाहा

ॐ ग्राम देवतभ्यो नमः स्वाहा

ॐ स्थान देवतभ्यो नमः स्वाहा

ॐ सर्वभ्यो लोकपालभ्योनमः स्वाहा

ॐ सर्वभ्यो दिक्पालभ्यो नमः स्वाहा

ॐ नव ग्रहाये मंडलाय स्वाहा

ॐ श्री शची पुरन्धरभ्यो नमः स्वाहा

ॐ श्री  लक्ष्मी नारायणभ्यो नमः स्वाहा

ॐ श्री उमा महेश्वरभ्यो नमः स्वाहा

ॐ श्री वाणी हिरण्यगर्भभ्यो  नम स्वाहा

ॐ श्री मातृपितृचरण कमलभ्यो नमः स्वाहा

ॐ सर्वभ्यो देवतभ्यो नमः स्वाहा

ॐ सिद्धि बुद्धि सहिताय श्री मन महा गण पतये नमः स्वाहा




इसके बाद अपने पास से कोई भी बंधन मंत्र की आहुति डलवाये

अब आहुतियां पूर्ण होने के बाद मुख्य शक्ति को अग्नि में ही भोग दें

साथ मे अग्नि देव को भोग देते हुए कहें 

हे अग्निदेव मेने जो भी जैसे भी जिस शक्ति का भी हवन पूजन आपके माध्यम से किया है 

यह सब उनतक पहुचाये ओर मेरा फल मुझे प्रदान करवाने में सहयोग करें 

ये भोग स्वीकार 


फिर अंत मे एक सूखे गोले मे घी लगाकर थोडा काटकर फिर उसके अन्दर हवन सामग्री भर दें

और उसे वापस कलावे से लपेट कर रखे सभी यजमानों के हाथ से स्पर्श करवाएं ओर मुख्य यजमान से खड़े होकर अग्नि कुंड के आहुति डलवा दें 

ये मंत्र पढ़ते हुए

ॐ पूर्ण वेद पूर्ण आहुति पूर्ण आगम अलख सुख श्रीं ह्रीम स्वाहा


सारी बची सामग्री उसी मे होम कर देनी चाहिये और घी भी , अब खडे होकर परिक्रमा लगा लो  प्रार्थना कर लो

हो गया हवन बिना किसी दिक्कत के 


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Saturday, September 02, 2023

ज्योत ( अग्यारी ) की विधी / Jyot ki Vidhi

 



आज मे आपको ज्योत करने की विधि बता रहा हू जिसे गॉवो मे अग्यारी करना कहते है

मुझसे कई साधकों ने पूछा है की शक्तियों को ज्योत पर भोग केसे देते हैं 

आप अपने ईस्ट को या घर की अन्य शक्तियों को मंगलवार या शनिवार और त्योहार वाले दिन ज्योत करके भोग दे सकते है 


ज्योत पर देव या देवी को भोग दिया जाता है जो सीधा देवता ग्रहण करता है

सभी साधको को अपनी इष्ट की शक्ति बढाने उने भोग देने के लिये कम से कम हफ्ते मे एक बार ज्योत अवश्य  करनी चाहिये

ज्योत कंडे ( उपले ) पर होती है यह छोटा सा हवन जैसा होता है लेकिन हवन नही होता 


विधि 


उपला या गोबर के कंडे को जला कर  ( या गैस पर कुछ देर रख दे  पूरा जलने के बाद  )|  

 लाल होने के बाद उस पर धूप डाले फिर तेल डालो चम्मच से थोडा सा फिर माचिस से जला दो

आप जलाने के लिए कपूर का प्रयोग भी कर सकते है 

कुछ लोग दीपक पास मे रख देते है 

केसे भी करो ज्योत जलनी चाहिये बस

वो चारो तरफ से बहुत अच्छी जलने लगेगी लो हो गई ज्योत तैयार

फिर जो लौग बतासे भोग मे देने है वो देवता का नाम लेकर ज्योत पर चढाते जाये

या बूंदी का लड्डू आपको ज्योत पर ही देना है देवता के नाम से

बस हो गई ज्योत

धूप तेल थोडा थोडा बीच बीच मे डालते रहे

उपला ( कंडी  ) अच्छी तरह से जलना चाहिये

नही तो ज्योत पर आग ठीक से नही जलेगी


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

श्री गुरु चरण पूजन विधि व स्त्रोत/ Shree Guru Charan Pujan Wa Strotra

 


गुरू पूजन देव पूजन से भी उत्तम है जो शिष्य नित्य गुरू पूजन करते है

उनकी सभी साधना निर्विध्न पूर्ण होती है और पूरी सफलता प्राप्त होती है

देव कृपा से अधिक गुरू कृपा की महत्ता है  इसलिये हमे गुरू पूजन अनिवार्य

रूप से नित्य करना चाहिये


जिन साधको ने गुरू से दीक्षा ली है वो गुरू द्वारा दिये गये गुरू मंत्र से पूजन करे

जिनके पास गुरू मंत्र नही है वो मेरे दिये इस मंत्र द्वारा पूजन करे

ओम ह्रीम गुरो प्रसीद प्रसीद नमस्तुभ्यम्


गुरू की तस्वीर सामने स्थापित करे , गुरू पूजन का संकल्प ले, गुरूजी का आवाहन करे


पूजन के लिये आप घी का दीपक लगाये ,अगर बत्ती जलाये  ,सेन्ट  ,चन्दन , पुष्प ,चावल ,वस्त्र ,फल ,  मिठाई , जल  आदि पंचोपचार पूजन करे गुरू स्त्रोतो का पाठ करे  यथा शक्ति गुरू मंत्र  का पाठ करे


 गुरूजी से कृपा प्राप्ति का आर्शिवाद ले

पूजन का विसर्जन  करे


गुुरू स्त्रोत    ------

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु

गुरूदेवो महेश्वर

 गुरू साक्षात परम ब्रह्म

तस्मै श्री गुरवै नमः


ध्यानम् मूलं गुरू मूर्ति

पूजा मूलं गुरो पदमं

मंत्र मूलं गुरू वाक्यम्

मोक्ष मूलं गुरू कृपा


त्वमेव माता च पिता त्वमेव

त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव

त्वमेव विधा द्रवणम् त्वमेव

त्वमेव सर्वम्  मम् देव देव  


गुरू गंगा गुरू गोमती

गुरू देवां रा देव

गुरू सू चेला आगला

करे गुरॉ री सेव


गुरू गोविन्द दोऊ खडे

काकै लागूं पाय

बलिहारी गुरू आपने

गोविन्द दियो बताय


 सब धरती कागज करूं

 लेखनि सब वनराय

सात समुद्र की मसि करूं

गुरू गुन लिखा न जाय


मात पिता तो फेर मिले

लख चौरासी माय

गुरू सेवा चरण बन्दगी

फेर मिलन की नाय


गुरू बिन भव निधि तरय न कोई

जो विरंचि शंकर सम होई


यह तन विष की बेलरी

गुरू अमृत की खान

 शीश दिये जो गुरू मिलैं तौ भी सस्ता जान


श्री गुरू चरन है चन्द्रमा  सेवक

 नयन चकोर

अष्ट प्रहर निरखत रहूं

श्री गुरू चरनो की ओर


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693