Wednesday, September 06, 2023

पंचोपचार पूजन क्या है ?/ Panchopchar Pujan Kya hai ?

 

पंचोपचार पूजन 

कुछ साधक पंचोपचार पूजन क्या है इसे समझ ही नही पाते और बिना पूर्ण जानकारी के साधना करने से लाभ भी नही प्राप्त होता तो इसी दुविधा को दूर करने के लिए मैं आप सभी को तंत्र के सर्वाधिक प्रयोग होने वाले पंचोपचार पूजन के बारे में बताने जा रहा हूं ताकि आपकी दिक्कत खत्म हो !

घर, मंदिर, विशेष अनुष्ठान, समय और परिस्थिति के अनुरूप हम छोटी या बड़ी पूजा पद्धति के साथ भगवान की पूजा करते हैं. शास्त्रों में पूजा के कई प्रकार बताए गए हैं. पूजा के लिए मुख्यत: पंचोपचार, दशोपचार और षोडशोपचार इन तीन विधियों  का पालन किया जाता है.


लेकिन मैं यहां आपको केवल पंचोपचार और षोडशोपचार पूजन के बारे में बताऊंगा 

जिस पूजन में पॉच पदार्थों द्वारा देवता की पूजा की जाती है उसे पंचोपचार पूजन कहते है

1 अगर बत्ती लगाना या धूप जलाना
2 दीपक जलाना
3 चंदन ,या सिन्दूर या इत्र लगाना
4 भोग में मिठाई ,बताशा या पकवान देना
5 जल देना

ये सब देते है तो पंचोपचार पूजन कहलाता है यही सब पूजन में मुख्य होता है

ये प्रत्येक पूजन पाठ जाप साधना में जरूरी है

वेसे इसके साथ देवता का आवाहन ,उसे स्थान देना
पैर धोना ,वस्त्र देना ,फिर ये पंचोपचार पूजन किया जाता है


षोडशोपचार पूजन

सोलह पदार्थों से पूजन करने को षोडशोपचार पूजन कहते है

इसमें देव को बुलाना ,आसन देना ,पैर धोना ,या नहलाना ,वस्त्र देना , चंदन देना ,सिन्दूर , धूप ,दीप ,पुष्प चढाना ,फल ,नैवेध,जल ,ताम्बूल , प्रार्थना , विसर्जन आदि ये सब करते है


लेकिन सबसे मुख्य वही पंचोपचार पूजन किया जाता है

भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693



Tuesday, September 05, 2023

पितृ पक्ष या श्राद्ध की प्रमुख तिथियां 2023 / Pitra Paksha Dates 2023

 


पितर पक्ष इस साल 29 सितंबर से आरंभ होगा और इसका समापन 14 अक्‍टूबर को होगा।

पितृ पक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान करने के सााथ तर्पण करना शुभ माना जाता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ पितृपक्ष आरंभ हो जाते हैं, 

जो आश्विन मास की अमावस्या तिथि को समाप्त होते हैं। 

बता दें कि इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं। 

16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को याद किया जाता है

उनका तर्पण करने के साथ श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। 

माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

इसके साथ ही वह सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। 


हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष 29 सिंतबर, शुक्रावार से शुरू हो रहे हैं, और 14 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं।





पितृ पक्ष 2023 तिथियां 

पूर्णिमा श्राद्ध- 29 सितंबर 2023, शुक्रवार

प्रतिपदा श्राद्ध - 30 सितंबर 2023, शनिवार 

द्वितीया श्राद्ध- 1 अक्टूबर 2023, रविवार

तृतीया श्राद्ध- 2 अक्टूबर 2023, सोमवार

चतुर्थी श्राद्ध- 3 अक्टूबर 2023, मंगलवार

पंचमी श्राद्ध- 4 अक्टूबर 2023, बुधवार

षष्ठी श्राद्ध- 5 अक्टूबर 2023, गुरुवार 

सप्तमी श्राद्ध- 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार

अष्टमी श्राद्ध -7 अक्टूबर 2023, शनिवार

नवमी श्राद्ध- 8 अक्टूबर 2023, रविवार

दशमी श्राद्ध- 9 अक्टूबर 2023, सोमवार

 एकादशी श्राद्ध- 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार

द्वादशी श्राद्ध- 11 अक्टूबर 2023, बुधवार

त्रयोदशी श्राद्ध- 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार

चतुर्दशी श्राद्ध- 13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार

सर्वपितृ अमावस्या- 14 अक्टूबर 2023, शनिवार


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Sunday, September 03, 2023

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 तिथि / Shree Krishna Janmashtami 2023

 


श्री कृष्ण जन्माष्टमी तिथि, समय, महूर्त, नक्षत्र ज्ञान


श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. 

इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है. 

आज इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको सही तिथि, समय के बारे में बता रहा हूं ताकि आप भटके न 

कुछ लोग उदित तिथि के आधार पर 7 तारीख को अष्टमी मान रहे हैं जो कि ठीक भी है 

लेकिन रात्रि में नवमी तिथि होगी और रोहिणी नक्षत्र योग उस रात्रि नही है

तो अपनी सोच से काम लें किसी ले बहकावे में न आये

जन्माष्टमी 2023

द्वापर युग में श्रीहरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था. 

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है.

श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि और बुधवार के दिन हुआ था. 

इस साल जन्माष्टमी बहुत खास है क्योंकि इस बार कान्हा का जन्मदिवस बुधवार को ही मनाया जाएगा, 

जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी.

जन्माष्टमी 2023 तिथि 

भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि शुरू - 06 सितंबर 2023, दोपहर 03.37 

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त - 07 सितंबर 2023, शाम 04.14


6 सितंबर 2023 - गृहस्थ जीवन वालों को इस दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा. 

इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रात्रि पूजा में पूजा का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है. 

बाल गोपाल का जन्म रात में ही हुआ था. नंद के लाल कान्हा का जन्म मथुरा में हुआ था, 

इसलिए इस साल 6 सितंबर को मथुरा में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

7 सितंबर 2023 - पंचांग के अनुसार इस दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. 

साधू, संत और सन्यासियों में कृष्ण की पूजा का अलग विधान है.


जन्माष्टमी 2023 पर रोहिणी नक्षत्र 

रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20

रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25


जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त 

श्रीकृष्ण पूजा का समय - 6 सितंबर 2023,रात्रि 11.57 से 07 सितंबर 2023, अर्धरात्रि 12:42

पूजा अवधि - 46 मिनट , मध्यरात्रि का क्षण - प्रात: 12.02


जन्माष्टमी 2023 व्रत पारण समय 

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय - 07 सितंबर 2023, शाम सुबह 06.02 मिनट के बाद

वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय - 07 सितंबर 2023, प्रात: 12.42 को कान्हा की पूजा के बाद

नोट : यहां सूचना सिर्फ वैदिक पंचांग की गड़ना पर आधारित है 

दिशा, स्थान, के आधार पर समय अवधि में कुछ मिनटों का बदलाव हो सकता है 


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693