Tuesday, March 05, 2024

शिव जी पूजन विधि



 


वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

 शिव जी पूजन विधि

 नोट :- पूजन मे कोई सामग्री ना मिले तो जो मिल जाये उसी से पूजन करे

सुबह नहा धोकर किसी भी भगवान शिव के मंदिर में जाये जहाँ शिवलिंग स्थापित हो

( यदि घर पर कर रहे हो तो हाथ में चावल लेकर बोलना होता है भगवान शिव मैं आपका माता पार्वती सहित आवाहन करता हूं इस चल शिवलिंग में आकर स्थान लीजिए ) 

सर्वप्रथम शिवलिंग को प्रणाम कर प्रभु से पूजन की अनुमति लें फिर शिवलिंग को सादा जल से स्नान करवाये 
उसके बाद क्रमशः कच्चा दूध, दही, शहद, घी से स्नान करवाये 
अंत के बारीक शक्कर से हल्के हाथ से मालिश करें उसके बाद गंगाजल फिर सादा जल 

ततपश्चात साफ वस्त्र से पोंछने के बाद थोड़ा से इत्र लागये, फिर वस्त्र स्वरूप कलवा चढ़ाएं, फिर चंदन या अष्टगंध अर्पित करें , फिर चावल दें, पुष्प दें ( आकडा या मदार, धतूरा, गुलाब या जो उपलब्ध हो )
अखंडित बेलपत्र अर्पित करें, धूप - दीप अर्पित करें, भोग नवेदित करें ( अपनी इच्छा अनुसार ) ऋतुफल, पेडे, सफेद मिठाई या घर का बना पकवान दे सकते हो, जल दें 
अब कपूर से आरती करें 

ये पूजन सम्पन्न हुआ अपनी इच्छा अनुसार वहीं बेठकर चाहे मानसिक या माला से ॐ नमः शिवाय का जाप करें 

( यदि घर में कर रहे हो तो फिर सारी क्रिया संपन्न होने के बाद शक्ति को निज धाम भेजना होता है ) 
 मंत्र बोलते हुए मंत्र पोस्ट के अंत के दिया गया है

यदि आप व्रत रहते हो तो फिर शाम के पूजन के बाद शक्ति का विसर्जन होता है
व्रत का संकल्प लें ( यदि रहते हो तो )
संकल्प में स्पष्ट कहें 
कि व्रत जलाहार ,फलाहार या निराहार जैसे रहना हो कहे ,दिन ॐ नमः शिवाय का मानसिक जाप करते रहे

शाम होने पर फिर से शिव जी का पंचोपचार पूजन करे 

 *ॐ भवाय नमः*
 *ॐ शर्वाय नमः* 
 *ॐ रूद्राय नमः* 
 *ॐ पशुपताय नमः* 
 *ॐ उग्राय नमः* 
 *ॐ महानाय नमः* 
 *ॐ भीमाय नमः* 
 *ॐ ईषानाय नमः*

इन आठ नामो का जाप करें

ॐ नमः शिवाय का यथासंभव जाप करें और व्रत का पारण करें फिर भगवान शिव का पूजन करें और पूजन का विसर्जन करें

हाथ मे थोड़े से चावल लेकर निम्न मंत्र बोलें 

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वर
यत्पूजितं माया देवं परिपूर्ण तदस्तु मे

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम
पूजनम न जानामि क्षमस्व परमेश्वर।।'

निज मन्दिरम गछ गछ परमेश्वरा
निज मन्दिरम गछ गछ परमेश्वरी
ये दो बार बोलना है 

फिर वो चावल जमीन पर डाल दें प्रणाम करें और  खडे हो जाये

पंचोपचार पूजन में शिवलिंग को दूध, दही, घी ,गंगाजल ,छाछ ,गन्ना का रस ,पानी ,शहद आदि से स्नान कराये या जो सुलभ हो जाये उससे करा लें

किसी कामना के लिये पूजन करना चाहता है तो संकल्प में स्पष्ट बोल दें शिव जी की कृपा से वो कामना अवश्य ही शीघ्र पूरी हो जायेगी

शिव जी का ये पूजन पूजन आप परिवार सहित करे, पत्नी के साथ करने पर मनोकामना अवश्य पूरी होती है

भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी
वैदिक तंत्र साधना संस्थान®
8923400693

Saturday, January 27, 2024

हनुमानजी को चोला चढ़ाने की विधि



ह
नुमानजी को चोला चढ़ाने की विधि


हनुमानजी को अक्सर सिंदूरी चोले की प्रतिमा में अधिक देखा जाता है 

क्योंकि सिंदूर ओर हनुमानजी का रिश्ता रामायण काल से चला आ रहा है


आज के समय मे जो भी हनुमानजी को सिंदूरी चोला अर्पित करता है उन्हें प्रभु की बिशेष कृपा प्राप्त होती है

लेकिन कभी कभी अज्ञानतावश साधक गलत तरीके से हनुमानजी को चोला अर्पित करते हैं 

जिससे कृपा की जगह दंड मिलता है क्योंकि हनुमानजी कलयुग के देवता हैं और नियमों के पक्के भी


आज मै आपको चोला चढ़ाने की वैदिक विधि बताने जा रहा हूँ

सामग्री :- सिंदूर, चांदी वर्क, चमेली तेल , इतर, जनेऊ


हनुमानजी को चोला मंगलवार व शनिवार को चढ़ाया जाता है साथ मे विशेष त्योहारों पर भी या ग्रहण काल के बाद भी नया चोला चढ़ाया जाता है

चोला चढ़ाने का समय दोपहर का होता है 

साधक नहा धोकर साफ वस्त्र पहने सबसे पहले महाराज को प्रणाम कर एक दीपक जलाएं और चोला बदलने की अनुमति लेकर चढे हुए चोले को सिर से पैर की तरफ हाथ से उतरता चले आसानी से हट जाता है 

अब हाथ साफ करके अपने हाथों पर चमेली के तेल की कुछ बूंदें लागये ओर पूरी प्रतिमा की मालिश करे 

तत्पश्चात एक कटोरी में सिंदूर लेकर उसमे चमेली के तेल व गुलाब का इतर मिलाकर उंगली से जब तक मिलाते रहे तब तक उसमे से सिंदूर की अंतिम गांठ तक घुल जाए 

अब मिश्रण को प्रभु के पैर से सिर की ओर चढ़ाते जाए जब पूरी प्रतिमा पर सिंदूर लग जाए 

उसके बाद चांदी वर्क से प्रतिमा को सुसज्जित करें ,जनेऊ पहनाएं ,यदि वस्त्र या लंगोट है तो धारण करवाएं 


आंखों को रुई से साफ कर दें , माथे पर तिलक लगाएं चंदन का 

हाथ धुलकर पूजन करें ,भोग अर्पित करें मुख्यतः गुड़ चना, बूंदी लड्डू, केले ,मीठा पान, या मौसमी फल जो हों उपलब्धता हो वह अर्पित करें याद रखें भोग के साथ ढाई पत्ते तुलसी ले अवश्य हो 


हो सके तो 11 पीपल के पतों पर राम नाम लिखकर माला बनाकर चढ़ाए

अब धूप - दीप से आरती करें चालीसा का यथासंभव पाठ करें 

प्रसाद वितरित कर दें ये  हुए प्रभु के चोले की पूरी विधी


नियम :- 

1. पूरी तरह साफ व सात्विक रहना होगा उस दिन ।

2. ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा  ।

3. चोला हमेशा पैर से सिर की ओर ही चढ़ाएं इससे देव सौम्य रूप से चलते हैं ।

4. चोला चढ़ाते समय पर्दा डाल लें  ।

5. चोले के समय स्त्री उपस्थित न हो ।

6. अपने नाक मूँह बांध लें ताकि आपकी स्वास विग्रह पर न पड़ें।

7. चोला चढ़ाते समय ॐ राम रामाय नमः का निरंतर जाप करते रहे  ।


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

संस्थापक :- पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®

यूट्यूब :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

संपर्क :- 8923400693

Tuesday, November 07, 2023

दीपावाली लक्ष्मी, कुबेर पूजन विधि/ Dipwali Lakshmi Kuber Pujan Vidhi

 


दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर पूजन केसे करें 


दीवाली की रात सभी लोग माता लक्ष्मी, कुबेर ,श्री गणेश जी का पूजन करते ही है

यदि उस पूजन को थोडा विधिवत तरीके से किया जाये तो उस पूजन का आपको पूरा फल मिलेगा और 

वर्ष भर आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी 

बिगडे काम बनेगे धन आगमन का स्त्रोत खुलेगा 


पूजन विधि 

सबसे पहले बाजार से जाकर लक्ष्मी, कुबेर, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लेकर आये 

( गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड का घुमाव उनके दाहिने हाथ की ओर हो )

या जो घर मे पहले से मौजूद है तो उसी को सामने स्थापित कर लें 


गणेश जी माता के दाएं ओर स्थापित करें ओर कुबेर जी को बांए ओर

लाल आसन पर बैठकर सबसे पहले गुरू जी पूजन करें 

उसके बाद श्री गणेश जी का आवाहन करें 

आवाहन के बाद उनका पंचोपचार पूजन करें 

हरी दूब चडाये, केसर मिलाकर खीर व पूडी का साथ मे लड्डू का भोग दें 

और उनसे कृपा पाने के लिये प्रार्थना करें 

फिर श्री कुबेर जी का आवाहन करें उनका पंचोपचार पूजन दें 

मिठाई , खीर, पूडी पकवानो का भोग दें 

धन प्रदान करने के लिये प्रार्थना करें कार्य व्यवसाय चलाने के लिये प्रार्थना करें 

इसके बाद माता लक्ष्मी का आवाहन करें पचोपचार पूजन दें 

केसर मिलाकर खीर, पूडी का भोग दें 

( माता को भूल कर भी दूब नही चडाये नही तो माता क्रोधित हो जाती है )

दूब केवल गणेश जी को चढानी है 

ये नार्मल पूजन की विधि है इसे सभी साधक ग्रहस्थ ,स्त्री ,पुरूष कर सकते है 

आप माता लक्ष्मी के पूजन के लिये केसर , चंदन , रोली चावल , कमलगट्टे घी के दीपक , 

जावित्री , लौग कपूर , बताशे , नारियल , पंचमेवा , आदि का प्रयोग भी कर सकते है 

या इनमे से जो वस्तु मिल जाये वो भी आप चढा सकते है 


हवन के लिये कम से कम 1 - 1 माला दोनो मंत्रों का हवन करें

कमलगट्टा ,घी या तिल का तेल , आम पीपल की लकडी की समिधा का प्रयोग करें , 

गणेश लक्ष्मी का मंत्र

ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी च वक्रतुण्डाय सर्वसौभाग्य 

ऐश्वर्य देहि देहि महालक्ष्मी महालक्ष्मी क्लीं श्रीं ॐ 


श्री कुबेर मंत्र

 ॐ यक्षाय कुबेराय वैष्णवाय धन - धान्य समृद्धिं मे देहि देहि कुबेराय नमः


इस मंत्र का जितना हो सके जाप करें 

5, 7, 11 माला 21 माला जितना हो सके करें 

अधिक का अधिक फल होता है 


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरीपु

पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®

Youtube :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान

मो :- 8923400693