वैदिक तंत्र साधना संस्थान ( तंत्र सभी के लिए ) तंत्र बुरा नही है, तंत्र नुकसान नही पहुंचाता, तंत्र डरावना नही है तंत्र को बुरा बनाया है कुछ लालची लोगों ने जो तंत्र के नाम पर लोगों को डराते है मेरा मानना है कि तंत्र किसी की जागीर नहीं है ये एक विद्या हैं और विद्या पर सभी का समान अधिकार है जो भी तंत्र को सीखने के जिज्ञासु हैं वे सभी हमारे इस ब्लाग अवश्य आए ओर पढ़ें की वास्तविक तंत्र क्या होता है
Tuesday, March 05, 2024
शिव जी पूजन विधि
Saturday, January 27, 2024
हनुमानजी को चोला चढ़ाने की विधि
हनुमानजी को अक्सर सिंदूरी चोले की प्रतिमा में अधिक देखा जाता है
क्योंकि सिंदूर ओर हनुमानजी का रिश्ता रामायण काल से चला आ रहा है
आज के समय मे जो भी हनुमानजी को सिंदूरी चोला अर्पित करता है उन्हें प्रभु की बिशेष कृपा प्राप्त होती है
लेकिन कभी कभी अज्ञानतावश साधक गलत तरीके से हनुमानजी को चोला अर्पित करते हैं
जिससे कृपा की जगह दंड मिलता है क्योंकि हनुमानजी कलयुग के देवता हैं और नियमों के पक्के भी
आज मै आपको चोला चढ़ाने की वैदिक विधि बताने जा रहा हूँ
सामग्री :- सिंदूर, चांदी वर्क, चमेली तेल , इतर, जनेऊ
हनुमानजी को चोला मंगलवार व शनिवार को चढ़ाया जाता है साथ मे विशेष त्योहारों पर भी या ग्रहण काल के बाद भी नया चोला चढ़ाया जाता है
चोला चढ़ाने का समय दोपहर का होता है
साधक नहा धोकर साफ वस्त्र पहने सबसे पहले महाराज को प्रणाम कर एक दीपक जलाएं और चोला बदलने की अनुमति लेकर चढे हुए चोले को सिर से पैर की तरफ हाथ से उतरता चले आसानी से हट जाता है
अब हाथ साफ करके अपने हाथों पर चमेली के तेल की कुछ बूंदें लागये ओर पूरी प्रतिमा की मालिश करे
तत्पश्चात एक कटोरी में सिंदूर लेकर उसमे चमेली के तेल व गुलाब का इतर मिलाकर उंगली से जब तक मिलाते रहे तब तक उसमे से सिंदूर की अंतिम गांठ तक घुल जाए
अब मिश्रण को प्रभु के पैर से सिर की ओर चढ़ाते जाए जब पूरी प्रतिमा पर सिंदूर लग जाए
उसके बाद चांदी वर्क से प्रतिमा को सुसज्जित करें ,जनेऊ पहनाएं ,यदि वस्त्र या लंगोट है तो धारण करवाएं
आंखों को रुई से साफ कर दें , माथे पर तिलक लगाएं चंदन का
हाथ धुलकर पूजन करें ,भोग अर्पित करें मुख्यतः गुड़ चना, बूंदी लड्डू, केले ,मीठा पान, या मौसमी फल जो हों उपलब्धता हो वह अर्पित करें याद रखें भोग के साथ ढाई पत्ते तुलसी ले अवश्य हो
हो सके तो 11 पीपल के पतों पर राम नाम लिखकर माला बनाकर चढ़ाए
अब धूप - दीप से आरती करें चालीसा का यथासंभव पाठ करें
प्रसाद वितरित कर दें ये हुए प्रभु के चोले की पूरी विधी
नियम :-
1. पूरी तरह साफ व सात्विक रहना होगा उस दिन ।
2. ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा ।
3. चोला हमेशा पैर से सिर की ओर ही चढ़ाएं इससे देव सौम्य रूप से चलते हैं ।
4. चोला चढ़ाते समय पर्दा डाल लें ।
5. चोले के समय स्त्री उपस्थित न हो ।
6. अपने नाक मूँह बांध लें ताकि आपकी स्वास विग्रह पर न पड़ें।
7. चोला चढ़ाते समय ॐ राम रामाय नमः का निरंतर जाप करते रहे ।
भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी
संस्थापक :- पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®
यूट्यूब :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान®
संपर्क :- 8923400693
Tuesday, November 07, 2023
दीपावाली लक्ष्मी, कुबेर पूजन विधि/ Dipwali Lakshmi Kuber Pujan Vidhi
दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर पूजन केसे करें
दीवाली की रात सभी लोग माता लक्ष्मी, कुबेर ,श्री गणेश जी का पूजन करते ही है
यदि उस पूजन को थोडा विधिवत तरीके से किया जाये तो उस पूजन का आपको पूरा फल मिलेगा और
वर्ष भर आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी
बिगडे काम बनेगे धन आगमन का स्त्रोत खुलेगा
पूजन विधि
सबसे पहले बाजार से जाकर लक्ष्मी, कुबेर, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लेकर आये
( गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड का घुमाव उनके दाहिने हाथ की ओर हो )
या जो घर मे पहले से मौजूद है तो उसी को सामने स्थापित कर लें
गणेश जी माता के दाएं ओर स्थापित करें ओर कुबेर जी को बांए ओर
लाल आसन पर बैठकर सबसे पहले गुरू जी पूजन करें
उसके बाद श्री गणेश जी का आवाहन करें
आवाहन के बाद उनका पंचोपचार पूजन करें
हरी दूब चडाये, केसर मिलाकर खीर व पूडी का साथ मे लड्डू का भोग दें
और उनसे कृपा पाने के लिये प्रार्थना करें
फिर श्री कुबेर जी का आवाहन करें उनका पंचोपचार पूजन दें
मिठाई , खीर, पूडी पकवानो का भोग दें
धन प्रदान करने के लिये प्रार्थना करें कार्य व्यवसाय चलाने के लिये प्रार्थना करें
इसके बाद माता लक्ष्मी का आवाहन करें पचोपचार पूजन दें
केसर मिलाकर खीर, पूडी का भोग दें
( माता को भूल कर भी दूब नही चडाये नही तो माता क्रोधित हो जाती है )
दूब केवल गणेश जी को चढानी है
ये नार्मल पूजन की विधि है इसे सभी साधक ग्रहस्थ ,स्त्री ,पुरूष कर सकते है
आप माता लक्ष्मी के पूजन के लिये केसर , चंदन , रोली चावल , कमलगट्टे घी के दीपक ,
जावित्री , लौग कपूर , बताशे , नारियल , पंचमेवा , आदि का प्रयोग भी कर सकते है
या इनमे से जो वस्तु मिल जाये वो भी आप चढा सकते है
हवन के लिये कम से कम 1 - 1 माला दोनो मंत्रों का हवन करें
कमलगट्टा ,घी या तिल का तेल , आम पीपल की लकडी की समिधा का प्रयोग करें ,
गणेश लक्ष्मी का मंत्र
ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी च वक्रतुण्डाय सर्वसौभाग्य
ऐश्वर्य देहि देहि महालक्ष्मी महालक्ष्मी क्लीं श्रीं ॐ
श्री कुबेर मंत्र
ॐ यक्षाय कुबेराय वैष्णवाय धन - धान्य समृद्धिं मे देहि देहि कुबेराय नमः
इस मंत्र का जितना हो सके जाप करें
5, 7, 11 माला 21 माला जितना हो सके करें
अधिक का अधिक फल होता है
भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरीपु
पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®
Youtube :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान
मो :- 8923400693
-
आज जो में आपको हवन की विधी बताने जा रहा हूं वह एकदम सरल है जिसे आप खुद अपने घर पर कर सकते हैं वो भी बिना किसी दिक्कत के सबसे पहले जरूर...
-
शक्ति से तीन वचन कैसे और क्या ले ? तीन वचन कुछ साधक साधना करते है तो उनकी साधना जब सफल होती है तो उने समस्या होती है कि देव के प्रत्यक्ष ...


.jpeg)