Friday, September 29, 2023

पितृ पक्ष पर करने योग्य उपाय / Pitr Kripa ke Upay

 


इस बार पितृ पक्ष 17 सितम्बर पूर्णिमा से आरंभ हो रहे हैं

आप सभी इन 16 दिनों मेमापने पितरों का पुजन्नोर उनका आशीर्वाद पा सकते है

नियमानुसार जिस तिथि को परिजन की मृत्यु हुई है इस तिथि को पितृ पक्ष में उनका पिंडदान व तर्पण करना चाहिए ताकि वह संतुष्ट हो सकते हैं और आपको आशीर्वाद दे सकें 

लेकिन कभी-कभी हमें अपने पूर्वजों की तिथियां याद नहीं रहती तो इसके लिए बताए हुए विधि अनुसार आप तर्पण पूजन कर सकते हैं उससे भी आपको लाभ होगा


कुछ प्रमुख तिथियां का वर्णन में यहां कर रहा हूं

नवमी तिथि को सुहागन स्त्रियों का श्राद्ध किया जाता है

द्वादशी तिथि को साधु संन्यासियों का श्राद्ध किया जाता है साथ में इनका श्राद्ध पूर्णिमा को भिंक्या जाता है 

चतुर्दशी तिथि को अकाल मृत्यु में गुजरे हुए का श्राद्ध किया जाता है

अमावस्या तिथि को सभी प्रकार के पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी तिथि ज्ञात नहीं होती है

पूर्णिमा तिथि को गुजरे हुए सभी पितरों का श्राद्ध पूर्णिमा तिथि को किया जाता है साथ में अमावस्या को भी यह श्राद्ध किया जाता है

यहां मैं आपको कुछ मंत्रों की जानकारी दे रहा हूं पितृ पूजन के साथ इनके जाप करने से आपके पितृ संतुष्ट होंगे वह आपके आशीर्वाद देंगे

पितृ गायत्री मंत्र

ॐ पितृगणाय विद्महे 

जगत धारिणी धीमहि 

तन्नो पितृो प्रचोदयात्।


पितृ गायत्री मंत्र अकाल मृत्यु वाले पूर्वजों के लिए 

ॐ आद्य-भूताय विद्महे 

सर्व-सेव्याय धीमहि। 

शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।


सर्व पितृ दोष नाशक मंत्र

ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। 

नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।


कुछ उपाय करेंगे आपका कल्याण 

पूर्ण पितृ पक्ष सूर्योदय से पूर्व स्नान करके सूर्य देव को काले तिल डालकर जल अर्पित करें। 

इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें, इससे मानसिक शांत प्राप्त होगी। 

पितृ पक्ष में पेड़-पौधे को लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, इससे ग्रह दोष भी दूर हो जाता है। 

पूर्ण पितृ पक्ष तिथि अनुसार अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

पूर्ण पितृ पक्ष शिव मंदिर में पूजा करें, इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 

पितृ पक्ष में अपने पितरों के निमित दान देने से पितर प्रसन्न होते हैं, वंश को सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं।


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Tuesday, September 26, 2023

सूतक/ पातक के नियमित दिन/ Sutak Patak ke Din


सूतक/ पातक के नियम व दिन

हमारे यहॉ यदि किसी की मृत्यु होती है तो उस समय सबसे बडा सवाल ये होता है 

कि सूतको मे पूजा पाठ किया जाये या नही तो आज इसके बारे में मै विस्तार से बताता हू


परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर मरण सूतक लगता है

इसमें पूरे 13 दिन तक कोई भी किसी तरह का पूजा पाठ नही किया जाता है

परिवार का सदस्य यदि कही बाहर है चाहे हजारो किलोमीटर दूर रहता हू तब भी परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसे 13 दिन तक पूजा पाठ बन्द करनी होगी


परिवार मे किसी के यहॉ किसी बच्चे के जन्म लेने पर जनन या जन्म सूतक लगता है

ये तब तक माना जाता है जब तक बच्चे का नामकरण नही हो जाता या ब्राह्मण भोजन नही हो जाता

यदि बच्चे को मूल आयी है तो जब तक बच्चे की मूल शान्ति नही होती नामकरण नही होता तब तक सूतक माना जाता है

तब तक पूजा पाठ बन्द रखा जाता है


बेटी के यहॉ के सूतक मॉ पिता को एक दिन का लगता है केवल

गर्भपात होने पर एक दिन का  सूतक लगता है

बच्चे के जन्म लेने के कुछ दिन बाद बच्चे की मृत्यु होने पर जितने माह का बच्चा होता है उतने दिन सूतक लगते है


एक साल के बच्चे की मृत्यु पर पूरे 13 दिन सूतक माना जाता है


सूतक काल मे कोई भी साधना सुरू नही की जाती

यदि पहले से कोई साधना करते आ रहे है तो यदि वो रेगुलर रखना चाहते है या रख सकते है

मृत्यु किसी खास की नही हुयी है तो साधना रेगुलर रखी जा सकती है

पहले से सुरू की हुयी साधना रेगुलर चल सकती है कोई दिक्कत नही होती

उग्र साधना कभी भी किसी कारन से बीच मे नही छोडी जाती नही तो स्वंय की जान को खतरा होता है


स्त्री साधिका के मासिक धर्म के दौरान चार दिन साधना बन्द रखी जाती है

चार दिन बाद साधना रेगुलर रखी जाती है

इन सभी सूतको के दिनो मे साधक साधिका मेरे दिये गुरूमंत्र का मानसिक जाप कर सकते है

मानसिक जाप कभी भी खन्डित नही होता ना ही कभी अपवित्र होता है


ये कुछ बाते साधना के दौरान याद रखने योग्य है सभी साधक साधिका को ये नियम पता होने चाहिये


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

पितरो की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने का अचूक उपाय / Pitr Kripa Prapt karne ka Upay

 


पितरो की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने का अचूक उपाय


पितरो को प्रसन्न करने का पितर पक्ष से उत्तम कोई समय नही है

( मुझे ये प्रयोग अपने पूज्य गुरुदेव से प्राप्त हुए है जो मै आज आपको दे रहा हूं)

पितरो को प्रसन्न करने के लिये दो प्रयोग करता और करवाता रहा हू


किसी अन्य उपाय की अपेक्षा ये उपाय तीव्र काम करता है इसमे कोई पूजा पाठ का झंझट नही है 

ये सीधा पितरो से सम्बन्धित है धन हानि , बनते बनते काम बिगडजाना , पारिवारिक कलह , मन अशान्त रहना , 

धन का अत्यधिक व्यय होना  , संतान बाधा आदि मे  मेने इन प्रयोगो का सफल प्रयोग किया है

आप भी ये प्रयोग करे और लाभ उठाये बहुतो को लाभ मिला है तुमे भी मिलेगा तुम करकै देखो तो सही

विश्वास से तो भगवान भी मिल जाते है

ये प्रयोग पूरे पितर पक्ष किया जाता है

सुबह चार बजे जागकर मुख्य द्वार के बाहर थोडी सी जमीन पर झाडू लगाये और फिर वहॉ पानी से छिडकाव करे

घर की स्त्री मुख्य द्वार पर एक लोटा पानी का अर्घ्य दे

(  इतनी क्रिया आप प्रतिदिन जीवन भर कर सकते है केवल इसी से पितर कृपा मिलने लग जाती है )


फिर नहा धोकर खीर पूडी  बनाये बन जाने के बाद पुरूष एक दोने मे खीर पत्तल मे पूडी सब्जी रखे 

पानी गिलास मे लेकर छत पर जाये

दक्षिण दिशा की ओर मुह करके बैठे

सामने आसन लगा दे उसके सामने पत्तल रखे

फिर हाथ मे चावल के दाने लेकर पितरो का आवाहन करे

फिर उने आसन पर बैठने के लिए कहकर चावल आसन पर डाल दे


फिर उने खीर पूडी सब्जी का भोजन कराये

दस बारह मिनट वहॉ बैठे रहे और मानसिक प्रार्थना करे

फिर पितरो को प्रणाम करके उनसे मानसिक आशिर्वाद ले


कुछ पूडी कौआ , गाय ,कुत्तो को खिलाकर स्वय भोजन करे और दैनिक कार्य करे

इतनी सी क्रिया आप प्रतिदिन पन्द्रह दिनो तक करते रहे

इन पन्द्रह दिनो मे ही आपके घर मे बदलाव हो जायेगा

पितर प्रसन्न होगे

ये क्रिया आप अमावस्या को भी दोहरा सकते है किसी खास शुभ दिन मे भी ये कर सकते है

आपको इससे लाभ मिलेगा बिगडे काम बनेगे

घर मे रौनक आयेगी मन शान्त होगा


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693