Saturday, October 17, 2026

महाकाली हवन विधि

 

महाकाली हवन विधि

तंत्र मे महाकाली सबसे अधिक प्रचलित देवी है ये कई रूपो मे पूजी जाती है जैसे महाकाली , काली ,  काली कलकत्ते वाली  , दिल्ली की कालिका ,  घोर रूपी कालिका , भद्रकाली , गुह काली , शमशान काली , आसमानी काली  , दक्षिण कालिका और ऐसे बहुत रूप है

 काली और भैरव सात्विक और तामसिक दोनो रूपो मे चलते है

काली का हवन इच्छा पूर्ति के लिये , रक्षा के लिये , रोग मुक्ति के लिये , भूतप्रेत बाधा निवारण के लिये , कार्य‌सिद्ध करने के लिये , स्थान शुद्ध करने के लिये , शत्रुनाश के लिये काली जी के हवन किये जाते है राजसिक कार्यो मे सफलता पाने के लिये भी किये जाते है

ये हवन चाहे तो पीडित के घर कर लें या जहॉ सुविधा लगे वहॉ कर लें 
काली, भैरव, गुरू, गनेश, इस्ट, का पूजन कर लें
पूजन मे नीबू की बलि जरूर दे नीबू की माला दें

काली चौकी स्थापित कर लें
इसमे कलश बिठाने की जरूरत नही पडती है 
काली हवन त्रिकोण कुंड मे सबसे अच्छा रहता है
योनिकुंड , चौकौर , षटकोण मे भी ये हवन किया जा सकता है

हवन सामग्री निम्न प्रकार रखें

सामान्य हवन की सामग्री

मार्केट से शुद्ध हवन सामग्री लेकर आये जो बारीक पिसी  हो 
फिर उसमे निम्न सामग्री मिला लें

 
एक किलो हवन सामग्री मे निम्न सामग्री मिलाये
जौ  250 ग्राम
गेहू 250 ग्राम
चावल 250 ग्राम
काले तिल डाई सौ ग्राम
इन्द्र जौ सौ ग्राम
जावित्री सौ  रूपये की
छबीला सौ रूपये
नागरमोथा पचास रूपये
चीनी 250 ग्राम
बूरा या  शक्कर एक किलो
दो सुपारी कूटकर
कमल गट्टा डाई सौ ग्राम 

पंचमेवा पंच मिठाई

21.41.51.108 जैसी श्रदा हो उतने नीबू के छोटे छोटे टुकडे करके सामग्री मे मिला लें 
ताजा अनार के दाने  

काली साबुत उडद डाई सौ ग्राम 

सभी सामग्री मे घी पिघला कर डाल दें और मिक्स कर दें
जो सामग्री बडी हो साबुत हो उसे काट ले या कूट लें फिर मिक्स करें

आम की लकडी का समिधा प्रयोग करें ,
अगर ये हवन तामसिक करें तो सामग्री मे सराब और मॉस मिला सकते है
या केवल सराब से ही हवन कर सकते है
या काली जी  का पूर्ण तामसिक विधि से हवन कर सकते है

सात्विक करो तो प्राथमिक देवो को आहुति देना तामसिक करो  तो केवल गुरू इष्ट काली भैरव रूद्र को आहुति देना

मंत्र

ॐ क्लीम कालिकायै नमः स्वाहा

ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिकायै दैव्ये नमः स्वाहा

किसी भी मंत्र से हवन कर सकते है और महाकाली के बहुत मंत्र है जिससे चाहो उससे हवन कर सकते है

पूर्ण आहुति गोले मे सामग्री भरकर दें

बाकी सब विधान अन्य हवनो की तरह हीहै

कुछ अन्य विशेष सामग्री


काली साबुत उडद और काले तिलो में सरसो का तेल मिलाकर सरसो के तेल से आहुति देते हुये शत्रु नाश , शत्रु स्तंभन , शत्रु को पीडित करने के लिये कर सकते है

चमेली के पुष्प शहद मे डुबोकर या घी मे डुबोकर उत्तर मुख होकर  हवन करने से धन प्राप्त होता है

चमेली के पुष्प , सफेद चंदन का चूरा , सफेद तिल , सहद के साथ लाजा मिलाकर हवन करने से अक्षय धनलाभ होता है


नीबू के टुकडे , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च सूखी ,  काली मिर्च , साबुत नमक , सरसो का तेल मिलाकर शत्रु मारण के लिये हवन करने से इच्छा पूर्ण होती है

 
अन्त मे एक  नीबू मे 21 सूई चुबोकर शत्रु का नाम पता बताकर काली को बलि मे देदें  और हवन कुंड मे डाल दें इसके बाद पूर्ण आहुति दें

जहॉ तक हो सके काली की ऐसे स्वरूप की आराधना ना करें जिसमे काली के पैरो के नीचे शिवजी पडे हो हो सके तो इस तरह की मूर्ति या तस्वीर का पूजन बिलकुल भी ना करें
काली के ऐसे स्वरूप को लें जहॉ काली स्वतंत्र रूप से दिगम्बर स्वरूप मे खडी हो

Saturday, March 22, 2025

चैत्र नवरात्रि 2025 तिथि, महूर्त


चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत शनिवार 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। 

वहीं, 30 मार्च को प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी।


 सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसके लिए 30 मार्च को घटस्थापना की जाएगी। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी।


चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त


उदया तिथि के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को है यानी कि घट स्‍थापना इसी दिन होगी। 


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक है। 

इसके अलावा, दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त भी है। इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना करना मनोवांछित फल प्रदान करने वाला माना जाता है और आपको मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।


चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथियां


पहला चैत्र नवरात्रि – मां शैलपुत्री- 30 मार्च 2025, दिन रविवार


दूसरा, तीसरा चैत्र नवरात्रि – मां ब्रह्मचारिणी व मां चंद्रघंटा – 31 मार्च 2025, दिन सोमवार

चौथा चैत्र नवरात्रि – मां कूष्मांडा- 1 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार

पांचवां चैत्र नवरात्रि – माँ स्कंदमाता – 02 अप्रैल 2025, दिन बुधवार

छठा चैत्र नवरात्रि – मां कात्यायनी – 3 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार

सातवां चैत्र नवरात्रि – मां कालरात्रि – 4 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार

आठवां चैत्र नवरात्रि – मां महागौरी – 5 अप्रैल 2025, दिन शनिवार

 नवमी चैत्र नवरात्रि – मां सिद्धिदात्री – 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार

Tuesday, February 18, 2025

महाशिवरात्रि 2025 प्रहर पूजन समय सारिणी

                


महाशिवरात्रि 2025 पूजा प्रहर समय


चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 26 फरवरी 2025 सुबह 11:08 मिनट से 27 फरवरी 2025 की सुबह 8:54 मिनट पर समाप्त


रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय -

 शाम 06 बजकर 19 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक ( 26 फरवरी )


रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -

 रात 09 बजकर 26 मिनट से 27 फरवरी को रात 12 बजकर 34 मिनट तक


रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय -

 रात 12 बजकर 34 मिनट से प्रातः 03 बजकर 41 मिनट तक


रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय -

 प्रात: 03 बजकर 3म41 मिनट से प्रात: 06 बजकर 48 मिनट तक

 

निशित काल मुहूर्त ( साधकों हेतु )-

 रात में 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक (27 फरवरी )


व्रत पारण समय - 

सुबह 06 बजकर 48 मिनट से सुबह 08 बजकर 54 मिनट तक ( 27 फरवरी )


 4 प्रहर की पूजा विधि


शिवरात्रि पर की गई शिव आराधना समस्त संकटों का नाश करती है. महाशिवरात्रि पर चार प्रहर में शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर, इतर, गंगाजल, शहद और बेलपत्र से अभिषेक का विशेष महत्व है.



प्रथम प्रहर में भगवान शिव के ईशान स्वरूप का दूध से अभिषेक करें.


द्वितीय प्रहर में भोलेनाथ के अघोर स्वरूप का दही से अभिषेक करें.


तृतीय प्रहर में शिव के वामदेव रूप का घी से अभिषेक करें.


चौथे प्रहर में महादेव के सद्योजात स्वरूप का शहद से अभिषेक करें.


 चार प्रहर की पूजा का मंत्र


प्रथम प्रहर में- 'ह्रीं ईशानाय नमः'


दूसरे प्रहर में- 'ह्रीं अघोराय नम:'


तीसरे प्रहर में- 'ह्रीं वामदेवाय नमः'


चौथे प्रहर में- 'ह्रीं सद्योजाताय नमः



भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

8923400693


Thursday, October 31, 2024

दीपावली 2024 पूजन महूर्त व तिथि

 

 

दीपावली तिथि ओर पूजन समय

( स्थान और काल के मान अनुसार समय मे 5 मिनट का बदला हो सकता हैं )


 *धनतेरस: 29 अक्टूबर 2024* 


 *छोटी दिवाली/ नरक चतुर्दशी: 30 अक्टूबर 2024* 


 *दीवाली महापर्व : 31 अक्टूबर 2024* 




 *त्रियोदशी ( धनतेरस ) 2024 तिथि* 29 अक्टूबर 2024 सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर 2024 दोपहर 1:15 मिनट तक 


 *धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त* 

29 अक्टूबर को गोधूलि काल शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।


 *चतुर्दशी तिथि (नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली )* 

30 अक्टूबर 2024 दोपहर 1:15 से 31 अक्टूबर 2024 दोपहर 03:52 मिनट तक


चूंकि, यह त्योहार संध्या बेला में मनाया जाता है इसलिए यम का दीपर 30 अक्टूबर को ही जलाना शुभ रहेगा. नरक चतुर्दशी को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में यम का दीपक जलाना चाहिए


 *अमावस्या तिथि ( लक्ष्मी पूजन, बड़ी दीवाली )* 

दिवाली और लक्ष्मी पूजा तिथि- 31 अक्टूबर 2024 दोपहर 03:12 से 01 नवंबर 2024 शाम 05:14 तक 


1 नवंबर को निशिता महूर्त प्राप्त नही होगा इसलिए दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना शुभ है।



 *लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) -* 31 अक्टूबर की शाम 5:36 से रात 8:11 मिनट तक रहेगा


 *वृषभ काल -* 31 अक्टूबर 2024 शाम 06:25 से रात 08:20 मिनट तक


 *महानिशितकाल समय ( साधकों हेतु सर्वश्रेष्ठ )-* 31 अक्टूबर 2024 को रात 11:39 से अर्धरात्रि 12:31 मिनट तक


 *सिंह लग्न -* मध्यरात्रि 12:56 - 03:10 (1 नवंबर 2024)


 *लक्ष्मी पूजन चौघड़िया बिशेष* 


31 अक्टूबर 2024


शुभ व अमृत शाम 04:12 से 07:12 तक

चर चौघड़िया रात 07:12 से 08:48 तक


 *भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी*

 *वैदिक तंत्र साधना संस्थान®*

 *8923400693*

Monday, September 16, 2024

श्राद्ध पक्ष 2024 तिथियां

 

श्राद्ध पक्ष / पित्र पक्ष तिथियां

पितर पक्ष इस साल 17 सितंबर से आरंभ होगा और इसका समापन 02 अक्‍टूबर को होगा।

पितृ पक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान करने के सााथ तर्पण करना शुभ माना जाता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ पितृपक्ष आरंभ हो जाते हैं, 

जो आश्विन मास की अमावस्या तिथि को समाप्त होते हैं। 

बता दें कि इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं। 

16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को याद किया जाता है

उनका तर्पण करने के साथ श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। 

माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

इसके साथ ही वह सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। 


पितृ पक्ष 2024 श्राद्ध की 16 तिथियां :

17 सितंबर 2024 पूर्णिमा श्राद्ध : भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 18 सितंबर सुबह 08 बजकर 4 मिनट तक रहेगी।


18 सितंबर 2024 प्रतिपदा श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट से लेकर 19 सितंबर सुबह 04 बजकर 19 ए एम तक रहेगी।


19 सितंबर 2024 द्वितीया श्राद्ध : अश्विन माह की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 19 सितंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर 20 सितंबर को प्रातःकाल 12 बजकर 39 तक रहेगी।


20 सितंबर 2024 तृतीया श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 20 सितंबर को सुबह 12 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।


21 सितंबर 2024 चतुर्थी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 सितंबर को रात 09 बजकर 15 मिनट से लेकर 21 सितंबर को सायं 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।


22 सितंबर 2024 पंचमी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 21 सितंबर को शाम 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 22 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।


23 सितंबर 2024 षष्ठी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 22 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से 23 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।


24 सितंबर 2024 सप्तमी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 23 सितंबर से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर 24 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।


25 सितंबर 2024 अष्टमी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से 25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी।


26 सितंबर 2024 नवमी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।


27 सितंबर 2024 दशमी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 27 सितंबर दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।


28 सितंबर 2024 एकादशी श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 27 सितंबर दोपहर 01 बजकर 20 मिनट से 28 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।


29 सितंबर 2024 द्वादशी का श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 28 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से 29 सितंबर को शाम 04 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।


30 सितंबर 2024 को त्रयोदशी का श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 सितंबर को शाम 04 बजकर 47 मिनट से 30 सितंबर को शाम 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी।


1 अक्टूबर 2024 को चतुर्दशी का श्राद्ध : अश्विन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 सितंबर को शाम 07 बजकर 06 मिनट से 1 अक्टूबर को रात 09 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।


2 अक्टूबर 2024 को अमावस्या का श्राद्ध : अश्विन माह की अमावस्या तिथि 1 अक्टूबर को रात 09 बजकर 34 मिनट से 3 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

Thursday, April 04, 2024

चैत्र नवरात्रि 2024 पूजन विधि

 


नवरात्रि का त्योहार साल मे दो बार आता है। एक बार होली के महीने में जिसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है और दूसरी बार दशहरे के दौरन जिसे शारदीय  नवरात्रि कहते हैं। दोनो ही बार 9 दिन मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन भी होता है।

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान से घटस्थापन (कलश स्थापन) की जाती है. घटस्थापना के लिए कुछ विशेष सामग्री का होना जरुरी है. जिसके बिना आपकी दुर्गा पूजा अधूरी है. कलश स्थापना के लिए जौ बोने के लिए चौड़े मुंह वाला मिट्टी का पात्र, स्वच्छ मिट्टी, मिट्टी या तांबे का कलश साथ में ढक्कन, कलावा, लाल कपड़ा, नारियल, सुपारी, गंगाजल, दूर्वा, आम या अशोक के पत्ते, सप्तधान्य, अक्षत, लाल पुष्प, सिंदूर, लौंग, इलायची, पान, मिठाई, इत्र, सिक्का आदि एकत्रित करें.

कलश स्थापना विधि

कलश स्थापना करने से पहले ध्यान दें कि कलश की पूर्व या उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में स्थापना करें.

कलश स्थापना के लिए पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और अक्षत अष्टदल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान करें.

इसके बाद कलश में पानी, गंगाजल, सिक्का, रोली, हल्दी गांठ, दूर्वा, सुपारी डालकर कलश स्थापित करें.

कलश में 5 आम के पत्ते रखकर उसे ढक दें. ऊपर से नारियल में कलावा बांधकर रख दें.

एक पात्र में स्वच्छ मिट्टी डालकर जौ बोएं और इसे चौकी पर रख दें.

मां की चौकी

लकड़ी की एक साफ सुधरी चौकी रखें।

गंगाजल छिड़का कर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।

इसे कलश के दाहिने तरफ रखें। मां की प्रतिया या फोटो स्थापित करें। धूप और दीप करें। एक ज्योत ऐसी रखें जो कि नौ दिन तक जलती रहे।

मां को फल, फूल अर्पित करें। चुनरी चढ़ाएं, श्रृंगार करें।

प्रतिदिन भोग में सुपारी, लौंग का जोड़ा बतासे सहित, बूंदी का लड्डू दें 

धूप जलाकर अराधना और आरती करें नौ दिन करें रोज पूजा

अधिकतर लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं तो उन्हें नौ दिन ही पूजा पाठ करना जरूरी है। 

ध्यान रहे कि वो अन्न ना खाएं। सिर्फ फलाहार ही लें।

दुर्गा सप्तशती या दुर्गा कवच का पाठ करें, मां के मंदिर जाएं

अष्टमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें


मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि, कई बार लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो व्रत को सफल बनाने में बाधा डाल सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नवरात्रि के 9 दिन इन बातों का विशेषकर रखें ध्यान

नवरात्रि में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। घर के किसी भी हिस्से में धूल व गंदगी ना होने दें। मान्यता है कि जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।  

नवरात्रि में भूलकर भी बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो जीवन पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

नवरात्रि में यदि कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाई गई हो, तो उस घर को भूलकर भी खाली ना छोड़ें। घर में हर समय कोई ना कोई सदस्य मौजूद रहना चाहिए।

नवरात्रि में दिन में सोना नहीं चाहिए। इन दिनों आप कीर्तन करें और परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं।

इस दौरान घर में सात्विक भोजन ही बनाएं। भूलकर भी मांसाहार और तामसिक भोजन ना करें। इसके अलावा घर में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल ना करें।

नवरात्रि की पूजा में मां के प्रिय रंग लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें।

इस दौरान मन को स्वच्छ रखें। किसी के बारे में गलत सोच और गलत विचार नहीं रखना है।

नवरात्रि के दौरान अनाज और दालें नहीं खानी चाहिए।


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

*89234 00693*


चैत्र नवरात्रि 2024 महुर्त, तिथि, पूजन विधि

 


नवरात्रि 2024 की मुख्य तिथियाँ, पूजा का शुभ समय


चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त घटस्थापना/कलश स्थापना (देवी का आवाहन): 9 मार्च, 2024, मंगलवार

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 8 अप्रैल 2024, रात 11:50 बजे से 

प्रतिपदा तिथि समाप्त 9 अप्रैल 2024, शाम 8:30 बजे तक 

नवरात्रि प्रारंभ तिथि: 9 अप्रैल 2024, मंगलवार

नवरात्रि समाप्ति तिथि: 17 अप्रैल 2024, बुधवार

घटस्थापना मुहूर्त - 9 अप्रैल, 2024, मंगलवार, सुबह 6:02 से लेकर दोपहर 10:16 बजे तक

कलश स्थापना का समय 04 घंटे 14 मिनट

घटस्थापना अभिजित मुहूर्त 9 अप्रैल, 2024, मंगलवार, पहले पहर 11:57 से 12:48 बजे तक

कुल अवधि - 51 मिनट


चैत्र नवरात्रि शीतकाल के समापन के बाद बसंत ऋतु के दौरान मनाई जाती है। इन शुभ नौ दिनों और दस रातों में अच्छाई का जश्न मनाया जाता है। इस नवरात्रि के दौरान भक्तगण माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं।


प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना: 9 अप्रैल 2024, मंगलवार

द्वितीय चैत नवरात्रि: मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 10 अप्रैल 2024, बुधवार

तृतीय चैत्र नवरात्रि: मां चंद्रघंटा पूजा, 11 अप्रैल 2024, गुरुवार

चतुर्थी चैत्र नवरात्रि: मां कूष्मांडा पूजा, 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार

पंचमी चैत्र नवरात्रिः माँ स्कंदमाता पूजा, 13 अप्रैल 2024, शनिवार

छठा चैत्र नवरात्रि: मां कात्यायनी पूजा, 14 अप्रैल 2024, रविवार

सप्तमी चैत्र नवरात्रिः माँ कालरात्रि पूजा, 15 अप्रैल 2024, सोमवार

अष्टमी चैत्र नवरात्रिः माँ महागौरी दुर्गा महाष्टमी पूजा, 16 अप्रैल 2024, मंगलवार

नवमी चैत्र नवरात्रिः माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महानवमी पूजा, 17 अप्रैल 2024, बुधवार


नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूप

नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान, पूजा नौ रूपों की देवी दुर्गा को समर्पित की जाती है, जो निम्नलिखित हैं:

1. मां शैलपुत्री, मां दुर्गा के नौ रूपों में पहली प्रतिष्ठा है, जो चंद्रमा का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की पूजा का मानना है कि चंद्रमा से संबंधित कष्टों को दूर करता है।

2. मां ब्रह्मचारिणी को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मंगल के नियंत्रण से जोड़ा गया है। मां देवी की पूजा का मानना है कि मंगल के दुष्ट प्रभाव को कम करता है।

3. मां चंद्रघंटा, दुर्गा देवी का तीसरा स्वरूप, शुक्र ग्रह पर नियंत्रण के साथ जुड़ा हुआ है। इसकी पूजा से विशेषकर शुक्र से जुड़े अनुकूल प्रभावों को कम करने का मानना है।

4. मां कुष्मांडा, दिव्य प्रतिष्ठा, भगवान सूर्य का मार्गदर्शन करती है। उसकी पूजा से सूर्य के अशुभ प्रभावों से सुरक्षा मिलने का मानना है।

5. देवी स्कंदमाता की पूजा से माना जाता है कि बुद्धिमत्ता और बुरे प्रभावों को दूर किया जा सकता है जो बुध ग्रह से जुड़े हैं।

6. माता कात्यायनी के प्रति भक्ति से जुपिटर से जुड़े अशुभ प्रभावों को दूर करने का मानना है।

7. माता कालरात्रि शनि ग्रह पर नियंत्रण करती है, और इसकी पूजा से शनि देव के अशुभ प्रभावों को दूर करने का मानना है।

8. माता महागौरी की पूजा करने से माना जाता है कि इससे राहु से जुड़े दोषों को ठीक किया जा सकता है।

9. माता सिद्धिदात्री को केतु ग्रह का नियंत्रण करने का मानना है और उसकी पूजा से केतु के अनुकूल प्रभावों से बचा जा सकता है।


नवरात्रि में माता को समर्पित रंग

नवरात्रि के नौ दिनों को प्रतिष्ठित रंगों से प्रतिष्ठानित किया जाता है जो भक्तगण प्रत्येक दुर्गा के प्रति पूजा के दौरान पहनते हैं। इन रंगों का संकेत देवी की अद्वितीय गुणों को दर्शाता है और इनका अपना विशेष महत्व होता है।

1. पहले दिन का रंग पीला/नारंगीः नए आरंभों के लिए चमक और आशावाद को प्रतिष्ठित करता है, साथ ही समृद्धि की सोने की चमक

2. दूसरे दिन का रंग हराः पुनर्नवीनी, विकास, प्रजनन, और प्राकृतिक हरियाली को प्रतिष्ठित करता है

3. तीसरे दिन का रंग धूपीयाः राख से भगवानी शक्ति में परिणाम होने की संकेत है, नकारात्मकता को हटाना

4. चौथे दिन का रंग तरंगें फैलाने वाला लालः उत्साह और क्रिया का रंग, गरम, प्रेमपूर्ण

5. पाँचवे दिन का रंग नीला: नीले रंग में सर्वाधिक चिकित्सा ऊर्जा, अनंत, व्यापकता, और शांति को प्रतिष्ठित करता है

6. छठे दिन का रंग सफेदः शांति, शुद्धता, प्रकाश, बोध, और स्पष्टता, आंतरिक आत्मा को शांत करने के लिए

7. सातवे दिन का रंग गुलाबीः निर्मल प्रेम, समरसता, और खिलती हुई सुंदरता

8. आठवें दिन का रंग आसमानी: विस्तारशील अंतरिक्ष और मुक्तिदायक गुण, जीवन में बादल और आसमान की तरह ऊंचा उड़ने के लिए

9. नौवें दिन का रंग केसरी: सागरिक अग्नि, साहस, त्याग, और अहंकार को हटाने की प्रतिष्ठा करने वाला


नवदुर्गा के रूप व विवरण 

मां दुर्गा नवरात्रि के नौ दिनों में नौ शानदार रूपों में प्रकट होती हैं, प्रत्येक महान नारी 'शक्ति' को दर्शाते हैं। नौ देवीयों के पीछे कुछ लोकप्रिय कथाएँ हैं:


1. शैलपुत्रीः पहाड़ों की बेटी, वह प्रकृति से प्यार करती है और त्रिशूल और कमल पकड़े हुए, नंदी बैल पर सवार होकर प्रकट होती है।

2. ब्रह्मचारिणीः सर्वोच्च तपस्वी रूप जो उपवास करती है और ध्यान और माला का प्रदर्शन करते हुए 'तपस्या' करती है सभी विद्याओं के पीछे की आध्यात्मिक शक्ति।

3. चंद्रघंटाः अपने सुनहरे घंटी के आकार के हार के साथ, वह बहादुरी और साहस का प्रतीक है राक्षसों के खिलाफ युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहती है।

4. कुष्मांडाः माना जाता है कि सुंदर देवी सूर्य के अंदर निवास करती हैं, उन्होंने अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की और सभी लोकों को प्रकाश से प्रकाशित किया!

5. स्कंदमाताः स्कंद की माता के रूप में, वह पृथ्वी पर सभी जीवन के लिए आश्रय आकाश की तरह अपना दिव्य, मातृ प्रेम और सुरक्षा फैलाती है।

6. कात्यायनीः महान योद्धा देवी जिन्होंने देवताओं और ऋषियों को धर्म के लिए सबसे बड़े ख़तरे राक्षस महिषासुर पर काबू पाने में मदद की।

7. कालरात्रिः प्रचंड रूप, अपनी तेज किरणों से अंधेरे और अज्ञान को नष्ट करने वाली, जैसे पूर्णिमा का चंद्रमा रात के अंधेरे को दूर कर देता है।

8. महागौरीः स्वच्छता, सादगी और शांति जैसे गुणों का प्रतीक, फिर भी असाधारण रूप से शक्तिशाली 'गौरी' जो विपरीतताओं में सामंजस्य बिठाती है।

9. सिद्धिदात्रीः सर्वोच्च माँ जीवन के सभी प्रकारों को धार्मिक मार्ग पर चलने पर रहस्यमय शक्तियाँ, समृद्धि और आध्यात्मिक धन प्रदान करती हैं।

भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

*89234 00693*


Tuesday, March 05, 2024

माला प्राण प्रतिष्ठा विधि / Mala Pran Prtistha Vidhi

 


वैदिक तंत्र साधना संस्थान

जाप माला को जागृत ( प्रतिष्ठित ) करना


( वैसे तो तंत्र मैं प्राण प्रतिष्ठित माला का विशेष महत्व नहीं है क्योंकि तंत्र भाव प्रधान है 

तो आप पूर्ण भाव से यदि कंकड़ की माला बनाकर जाप करते हो तो भी सफलता मिलेगी ) 

यह विधान में उन लोगों के लिए दे रहा हूं जिन्हें लगता है प्राण प्रतिष्ठित माला से जाप करने से उनकी साधना एक बार में सफल हो जाएगी

भारतीय वैदिक संस्कृति में प्राण प्रतिष्ठा या जागृति का विशेष महत्व है 

मंत्रों द्वारा किसी भी यंत्र, मूर्ति ,माला या विशेष कोई अस्त्र को अभिमंत्रित करके उसे प्राण प्रतिष्ठित करके स्थापित किया जाता है

यह देखा जाता है की मंदिरों में मूर्तियों को भी प्राण प्रतिष्ठित किया जाता है 

प्राण प्रतिष्ठा का मतलब होता है अपनी प्राण ऊर्जा, आत्मउर्जा को किसी भी निर्जीव वस्तु में स्थानांतरित करके उसे ऊर्जावान बनाना

प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति या यंत्र का पूजन करने से फल कई गुना अधिक मिलता है 

या प्राण प्रतिष्ठित माला से जाप करने से जाप का फल भी कई गुना बढ़ जाता है

तो आज आप सभी को मैं माला को प्राण प्रतिष्ठित करने की विधि देने जा रहा हूं 

जिसे आप स्वयं कर सकते हो और अपनी किसी भी माल को जागृत कर सकते हो 

चाहे वह रुद्राक्ष ,स्फटिक ,काले हकीक, तुलसी या चंदन की हो


बाजार से माला लेते समय आपको माला का हर एक मनका देखना है कि वह टूटा फूटा ना हो मोती में किसी प्रकार की चटक ना हो ( ज्यादा असली नकली के चक्कर में नहीं पड़ना है बस पूर्ण विश्वास के साथ खरीद ले )

किसी भी रविवार या सोमवार वाले दिन सुबह नहा धोकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर लाल वस्त्र पहनकर उत्तर दिशा की तरफ मुख करके लाल आसन पर बैठे 

 अपने साथ गुरु पूजन की सारी सामग्री तथा निम्न सामग्री रखें कच्चा दूध, गंगाजल, स्वच्छ जल, चंदन, पीपल के पत्ते 11, एक बड़ी थाली

सबसे पहले अपने सामने खाली रखें और उसमें पीपल के पत्ते बिछा लें 

अब उन पीपल के पत्तों पर जिस माला को प्राण प्रतिष्ठित करना है उसको रखें

अब पहले गुरु का पंचोपचार पूजन करें भोग में बुंददी लड्डू दें

फिर माला को साफ पानी से धो लें ,

फिर गंगाजल से धुलें, फिर कच्चे दूध से स्नान कराएं उसके बाद पुनः साफ जल से धुले

इतना करने के बाद पुनः उसे पत्तों पर स्थापित करें अब चंदन से टीका करें और धूप दीप करें

अब अपने दोनों अंगूठे माला के सुमेरु पर लगाएं और दिए गए मंत्र का कम से कम 30   मिनट तक जाप करें 

उसके बाद माला को दाहिने हाथ में लेकर बिना तर्जनी उंगली का स्पर्श किये मध्यमा उँगली से मंत्र का 11 माला जाप करें 


जाप की संख्या निश्चित नही है आप 11, 21, 31 या जितनी कर सकते हो या जितनी ऊर्जा आपको माला में डालनी है 

उतना कर सकते हो।


 दिव्य मंत्र

 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ( रुद्राक्ष ) अक्षमालिकायें प्राण प्राणाय जाग्रति कुरु कुरु नमः


मंत्र में जहां रुद्राक्ष लिखा है आप वहां माला का नाम बदल सकते हैं जैसे हकीक, चंदन आदि


 भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

*89234 00693*

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तुएं/ Shivling Par Chadaiyn Ye


 वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

बिल्व वृक्ष की अद्भुत जानकारी


🌿1. बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते ।

🌿2. अगर किसी की शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है ।

🌿3. वायुमंडल में व्याप्त अशुध्दियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बिल्व वृक्ष में होती है ।

🌿4. चार पांच छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है ।

🌿5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है। और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है।

🌿6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापो का नाश होता है।

🌿7. बेल वृक्ष को सींचने से पितर तृप्त होते है।

🌿8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

🌿9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ।

🌿10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी उसके सारे पाप मुक्त हो जाते है ।

🌿11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव कृपा प्राप्त होती है।


🌿कृपया बिल्व पत्र का पेड़ जरूर लगाये । बिल्व पत्र के लिए पेड़ को क्षति न पहुचाएं।


शिवजी की पूजा में ध्यान रखने योग्य बात:-


शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन सी चीज़ चढाने से क्या फल मिलता है । किसी भी देवी-देवता का पूजन करते वक़्त उनको अनेक चीज़ें अर्पित की जाती है। प्रायः भगवन को अर्पित की जाने वाली हर चीज़ का फल अलग होता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन

मिलता है कि भगवन शिव को अर्पित करने वाली अलग-अलग चीज़ों का क्या फल होता है।

शिवपुराण के अनुसार जानिए कौन सा अनाज भगवान शिव को चढ़ाने से क्या फल मिलता है:

👉1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

👉2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाताहै।

👉3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

👉4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।


शिवपुराण के अनुसार जानिए भगवान शिव को कौन सा रस(द्रव्य) चढ़ाने से उसका क्या फल मिलता है।


🚩1. ज्वर (बुखार) होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

🚩2. नपुंसक व्यक्ति अगर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करे, ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत करे तो उसकी समस्या का निदान संभव है।

🚩3. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।

🚩4. सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।

🚩5. शिवलिंग पर ईख (गन्ना) का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।

🚩6. शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

🚩7. मधु (शहद) से भगवान शिव का अभिषेक करने से राजयक्ष्मा (टीबी) रोग में आराम मिलता है।


शिवपुराण के अनुसार जानिए भगवान शिव को कौन का फूल चढ़ाया जाए तो उसका क्या फल मिलता है-


☑️1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।

☑️2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

☑️3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

☑️4. शमी पत्रों (पत्तों) से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

☑️5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

☑️6. जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

☑️7. कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

☑️8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

☑️9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशनकरता है।

☑️10. लाल डंठलवाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।

☑️11. दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

शिव जी पूजन विधि



 


वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

 शिव जी पूजन विधि

 नोट :- पूजन मे कोई सामग्री ना मिले तो जो मिल जाये उसी से पूजन करे

सुबह नहा धोकर किसी भी भगवान शिव के मंदिर में जाये जहाँ शिवलिंग स्थापित हो

( यदि घर पर कर रहे हो तो हाथ में चावल लेकर बोलना होता है भगवान शिव मैं आपका माता पार्वती सहित आवाहन करता हूं इस चल शिवलिंग में आकर स्थान लीजिए ) 

सर्वप्रथम शिवलिंग को प्रणाम कर प्रभु से पूजन की अनुमति लें फिर शिवलिंग को सादा जल से स्नान करवाये 
उसके बाद क्रमशः कच्चा दूध, दही, शहद, घी से स्नान करवाये 
अंत के बारीक शक्कर से हल्के हाथ से मालिश करें उसके बाद गंगाजल फिर सादा जल 

ततपश्चात साफ वस्त्र से पोंछने के बाद थोड़ा से इत्र लागये, फिर वस्त्र स्वरूप कलवा चढ़ाएं, फिर चंदन या अष्टगंध अर्पित करें , फिर चावल दें, पुष्प दें ( आकडा या मदार, धतूरा, गुलाब या जो उपलब्ध हो )
अखंडित बेलपत्र अर्पित करें, धूप - दीप अर्पित करें, भोग नवेदित करें ( अपनी इच्छा अनुसार ) ऋतुफल, पेडे, सफेद मिठाई या घर का बना पकवान दे सकते हो, जल दें 
अब कपूर से आरती करें 

ये पूजन सम्पन्न हुआ अपनी इच्छा अनुसार वहीं बेठकर चाहे मानसिक या माला से ॐ नमः शिवाय का जाप करें 

( यदि घर में कर रहे हो तो फिर सारी क्रिया संपन्न होने के बाद शक्ति को निज धाम भेजना होता है ) 
 मंत्र बोलते हुए मंत्र पोस्ट के अंत के दिया गया है

यदि आप व्रत रहते हो तो फिर शाम के पूजन के बाद शक्ति का विसर्जन होता है
व्रत का संकल्प लें ( यदि रहते हो तो )
संकल्प में स्पष्ट कहें 
कि व्रत जलाहार ,फलाहार या निराहार जैसे रहना हो कहे ,दिन ॐ नमः शिवाय का मानसिक जाप करते रहे

शाम होने पर फिर से शिव जी का पंचोपचार पूजन करे 

 *ॐ भवाय नमः*
 *ॐ शर्वाय नमः* 
 *ॐ रूद्राय नमः* 
 *ॐ पशुपताय नमः* 
 *ॐ उग्राय नमः* 
 *ॐ महानाय नमः* 
 *ॐ भीमाय नमः* 
 *ॐ ईषानाय नमः*

इन आठ नामो का जाप करें

ॐ नमः शिवाय का यथासंभव जाप करें और व्रत का पारण करें फिर भगवान शिव का पूजन करें और पूजन का विसर्जन करें

हाथ मे थोड़े से चावल लेकर निम्न मंत्र बोलें 

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वर
यत्पूजितं माया देवं परिपूर्ण तदस्तु मे

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम
पूजनम न जानामि क्षमस्व परमेश्वर।।'

निज मन्दिरम गछ गछ परमेश्वरा
निज मन्दिरम गछ गछ परमेश्वरी
ये दो बार बोलना है 

फिर वो चावल जमीन पर डाल दें प्रणाम करें और  खडे हो जाये

पंचोपचार पूजन में शिवलिंग को दूध, दही, घी ,गंगाजल ,छाछ ,गन्ना का रस ,पानी ,शहद आदि से स्नान कराये या जो सुलभ हो जाये उससे करा लें

किसी कामना के लिये पूजन करना चाहता है तो संकल्प में स्पष्ट बोल दें शिव जी की कृपा से वो कामना अवश्य ही शीघ्र पूरी हो जायेगी

शिव जी का ये पूजन पूजन आप परिवार सहित करे, पत्नी के साथ करने पर मनोकामना अवश्य पूरी होती है

भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी
वैदिक तंत्र साधना संस्थान®
8923400693

Saturday, January 27, 2024

हनुमानजी को चोला चढ़ाने की विधि



ह
नुमानजी को चोला चढ़ाने की विधि


हनुमानजी को अक्सर सिंदूरी चोले की प्रतिमा में अधिक देखा जाता है 

क्योंकि सिंदूर ओर हनुमानजी का रिश्ता रामायण काल से चला आ रहा है


आज के समय मे जो भी हनुमानजी को सिंदूरी चोला अर्पित करता है उन्हें प्रभु की बिशेष कृपा प्राप्त होती है

लेकिन कभी कभी अज्ञानतावश साधक गलत तरीके से हनुमानजी को चोला अर्पित करते हैं 

जिससे कृपा की जगह दंड मिलता है क्योंकि हनुमानजी कलयुग के देवता हैं और नियमों के पक्के भी


आज मै आपको चोला चढ़ाने की वैदिक विधि बताने जा रहा हूँ

सामग्री :- सिंदूर, चांदी वर्क, चमेली तेल , इतर, जनेऊ


हनुमानजी को चोला मंगलवार व शनिवार को चढ़ाया जाता है साथ मे विशेष त्योहारों पर भी या ग्रहण काल के बाद भी नया चोला चढ़ाया जाता है

चोला चढ़ाने का समय दोपहर का होता है 

साधक नहा धोकर साफ वस्त्र पहने सबसे पहले महाराज को प्रणाम कर एक दीपक जलाएं और चोला बदलने की अनुमति लेकर चढे हुए चोले को सिर से पैर की तरफ हाथ से उतरता चले आसानी से हट जाता है 

अब हाथ साफ करके अपने हाथों पर चमेली के तेल की कुछ बूंदें लागये ओर पूरी प्रतिमा की मालिश करे 

तत्पश्चात एक कटोरी में सिंदूर लेकर उसमे चमेली के तेल व गुलाब का इतर मिलाकर उंगली से जब तक मिलाते रहे तब तक उसमे से सिंदूर की अंतिम गांठ तक घुल जाए 

अब मिश्रण को प्रभु के पैर से सिर की ओर चढ़ाते जाए जब पूरी प्रतिमा पर सिंदूर लग जाए 

उसके बाद चांदी वर्क से प्रतिमा को सुसज्जित करें ,जनेऊ पहनाएं ,यदि वस्त्र या लंगोट है तो धारण करवाएं 


आंखों को रुई से साफ कर दें , माथे पर तिलक लगाएं चंदन का 

हाथ धुलकर पूजन करें ,भोग अर्पित करें मुख्यतः गुड़ चना, बूंदी लड्डू, केले ,मीठा पान, या मौसमी फल जो हों उपलब्धता हो वह अर्पित करें याद रखें भोग के साथ ढाई पत्ते तुलसी ले अवश्य हो 


हो सके तो 11 पीपल के पतों पर राम नाम लिखकर माला बनाकर चढ़ाए

अब धूप - दीप से आरती करें चालीसा का यथासंभव पाठ करें 

प्रसाद वितरित कर दें ये  हुए प्रभु के चोले की पूरी विधी


नियम :- 

1. पूरी तरह साफ व सात्विक रहना होगा उस दिन ।

2. ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा  ।

3. चोला हमेशा पैर से सिर की ओर ही चढ़ाएं इससे देव सौम्य रूप से चलते हैं ।

4. चोला चढ़ाते समय पर्दा डाल लें  ।

5. चोले के समय स्त्री उपस्थित न हो ।

6. अपने नाक मूँह बांध लें ताकि आपकी स्वास विग्रह पर न पड़ें।

7. चोला चढ़ाते समय ॐ राम रामाय नमः का निरंतर जाप करते रहे  ।


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरी

संस्थापक :- पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®

यूट्यूब :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान®

संपर्क :- 8923400693

Tuesday, November 07, 2023

दीपावाली लक्ष्मी, कुबेर पूजन विधि/ Dipwali Lakshmi Kuber Pujan Vidhi

 


दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर पूजन केसे करें 


दीवाली की रात सभी लोग माता लक्ष्मी, कुबेर ,श्री गणेश जी का पूजन करते ही है

यदि उस पूजन को थोडा विधिवत तरीके से किया जाये तो उस पूजन का आपको पूरा फल मिलेगा और 

वर्ष भर आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी 

बिगडे काम बनेगे धन आगमन का स्त्रोत खुलेगा 


पूजन विधि 

सबसे पहले बाजार से जाकर लक्ष्मी, कुबेर, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लेकर आये 

( गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड का घुमाव उनके दाहिने हाथ की ओर हो )

या जो घर मे पहले से मौजूद है तो उसी को सामने स्थापित कर लें 


गणेश जी माता के दाएं ओर स्थापित करें ओर कुबेर जी को बांए ओर

लाल आसन पर बैठकर सबसे पहले गुरू जी पूजन करें 

उसके बाद श्री गणेश जी का आवाहन करें 

आवाहन के बाद उनका पंचोपचार पूजन करें 

हरी दूब चडाये, केसर मिलाकर खीर व पूडी का साथ मे लड्डू का भोग दें 

और उनसे कृपा पाने के लिये प्रार्थना करें 

फिर श्री कुबेर जी का आवाहन करें उनका पंचोपचार पूजन दें 

मिठाई , खीर, पूडी पकवानो का भोग दें 

धन प्रदान करने के लिये प्रार्थना करें कार्य व्यवसाय चलाने के लिये प्रार्थना करें 

इसके बाद माता लक्ष्मी का आवाहन करें पचोपचार पूजन दें 

केसर मिलाकर खीर, पूडी का भोग दें 

( माता को भूल कर भी दूब नही चडाये नही तो माता क्रोधित हो जाती है )

दूब केवल गणेश जी को चढानी है 

ये नार्मल पूजन की विधि है इसे सभी साधक ग्रहस्थ ,स्त्री ,पुरूष कर सकते है 

आप माता लक्ष्मी के पूजन के लिये केसर , चंदन , रोली चावल , कमलगट्टे घी के दीपक , 

जावित्री , लौग कपूर , बताशे , नारियल , पंचमेवा , आदि का प्रयोग भी कर सकते है 

या इनमे से जो वस्तु मिल जाये वो भी आप चढा सकते है 


हवन के लिये कम से कम 1 - 1 माला दोनो मंत्रों का हवन करें

कमलगट्टा ,घी या तिल का तेल , आम पीपल की लकडी की समिधा का प्रयोग करें , 

गणेश लक्ष्मी का मंत्र

ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी च वक्रतुण्डाय सर्वसौभाग्य 

ऐश्वर्य देहि देहि महालक्ष्मी महालक्ष्मी क्लीं श्रीं ॐ 


श्री कुबेर मंत्र

 ॐ यक्षाय कुबेराय वैष्णवाय धन - धान्य समृद्धिं मे देहि देहि कुबेराय नमः


इस मंत्र का जितना हो सके जाप करें 

5, 7, 11 माला 21 माला जितना हो सके करें 

अधिक का अधिक फल होता है 


भैरव वीरेन्द्र रुद्रनाथ अघोरीपु

पुष्पा देवी ज्योतिष व तंत्र मंत्र शक्ति साधना फाउंडेशन®

Youtube :- वैदिक तंत्र साधना संस्थान

मो :- 8923400693

Friday, October 27, 2023

चंद्र ग्रहण 2023 समय, सूतक काल व साधना की जानकारी

 

चंद्र ग्रहण 2023


साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. 

साथ ही इस दिन शरद पूर्णिमा भी है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 

इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा.  

2023 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं 

कि क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा और आखिर क्या इसका समय होगा. चलिए जानते हैं. 


भारत में 28 अक्टूबर को लगेगा चंद्र ग्रहण

इस महीने 28-29 अक्टूबर की रात में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दृष्टिगोचर होगा. 

वैसे तो 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से चांद पर हल्की छाया पड़ना शुरू हो जाएगी. 

हालांकी सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के 9 घंटे पहले ही माना जाता है.

29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा 

यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा. ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट 

और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा. 


चंद्र ग्रहण के सूतक काल की समय

28-29 अक्टूबर को खंडग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है 

इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा. 

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा


*चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023* 

यह चंद्र ग्रहण भारत मे दृश्य है इसलिए सूतक काल मान्य होगा 

 *ग्रहण 28 की रात 11:30 से लगेगा* 

 *मुख्य चरण 29 रात्रि 1 :05 से शुरू होकर रात्रि 02 :24 मिनट तक रहेगा* 

 *ग्रहण समाप्त रात्रि 02 :40 पर होगा* 

 *सूतक काल समय :-* 9 घंटे पहले से यानी 28 को शाम 4 :05 मिनट से ग्रहण समाप्ति तक


इस ग्रहण में कोई भी सप्सरा या यक्षणी साधना जल्दी सिद्ध होती है

इसलिए मैने इस बार साधकों के लिए अपने टेलीग्राम निशुल्क ग्रुप में चंद्रा अप्सरा साधना दी है 

साधक 28 की रात्रि 11:30 बजे से अपनी साधना आरंभ कर सकते हैं 

पूरी जानकारी हमने वीडियो में भी दी है आप देख सकते है 

https://youtu.be/H-MNNlqgth4?si=ubGO0OIdwln_IYTL





भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693


Saturday, October 14, 2023

नवरात्रि में माता लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात / Navratri main Dhan ki Barshat


 

नवरात्रि के 9 दिन करें ये उपाय तो पूरी साल धन संबंधित समस्या नही रहेगी


जैसी की देवी पुराण में वर्णित है कि इस बर्ष माता हाथी पर सवार होकर गजवाहिनी रूप में आएंगी

आपको नवरात्रि के प्रथम दिन एक लाल वस्त्र पर चावल की ढेरी बनाकर उसपर श्री यंत्र स्थापित करना है 

उसके चारों कोनों पर एक एक गुलाब का फूल रखें मध्य में एक एक सुपारी रखें

अब माता दुर्गा का पूजन करें ,माता को श्रृंगार चढ़ाए, चुनरी उड़ाएं 

भोग में एक पान, पंचमेवा, सुपारी, बूंदी लड्डू, एक लांग का जोड़ा बतासे सहित दें


अब माता लक्ष्मी का आवाहन करें श्री यंत्र पर उनका पूजन करें 

हल्दी रोली से पैर पूजे, साबुत हल्दी व धनिया, कमलगट्टे, समुद्री झाग व 5 कोड़ी अर्पित करें ये माता को अधिक प्रिये है

भोग में केसर व मखाने की खीर दें 

सदैव घर मे निवास करने की प्रार्थना करें

कपूर से आरती करें आरती को घर मे मुख्य गेट पर अवश्य दिखाएं


अब अगले दिन से केवल पूजन करें भोग लगाएं, ओर एक सुपारी दें 

आरती करें ये क्रम 9 दिन करें 

दशहरे वाले दिन सुबह सारी सामग्री को उस लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें 

ओर जहां भी आप धन रखते हो वहां रख दें व यंत्र को पूजा स्थान में रख दें नित्य पूजन करें


आप चमत्कारी रूप से देखोगे की आपके धन के मार्ग खुलने लगेंगे

व्यापार में व्रद्धि होने लगेगी माता लक्ष्मी की कृपा आपको मिलने लगेगी


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Friday, October 13, 2023

शारदीय नवरात्रि 2023 प्रमुख तिथियां / Shardiyan Navratri 2023 dates

 

नवरात्रि 2023 हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. 

मां दुर्गा की उपासना का पर्व साल में चार बार आता है. जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र व शारदीय नवरात्रि होती है. शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. 

इस बार नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्टूबर 2023 से होगी। 

23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी. 

वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा.


शारदीय नवरात्रि मे कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

 पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 तक है. ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 46 मिनट ही रहेगा.

घटस्थापना तिथि:  रविवार 15 अक्टूबर 2023

घटस्थापना मुहूर्त:  प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08:47  मिनट तक

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट तक (अभिजित मुहूर्त में देवी की स्थापना सबसे शुभ मानी जाती है)

देवीभाग्वत पुराण में जिक्र किया गया है कि 

शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। 

गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता. 

इस श्लोक में सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन बताया गया है.

अगर नवरात्रि का आरंभ सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब है कि माता हाथी पर आएंगी.

शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं.

गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का आरंभ हो रहा हो तब माता डोली पर आती हैं.

बुधवार के दिन नवरात्रि पूजा आरंभ होने पर माता नाव पर आरुढ़ होकर आती हैं.


शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां

15 अक्टूबर 2023 - मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

16 अक्टूबर 2023 - मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023 - मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023 - मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023 - मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023 - मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023 - मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023 - मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी          

23 अक्टूबर 2023 - महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

24 अक्टूबर 2023 - मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Friday, September 29, 2023

पितृ पक्ष पर करने योग्य उपाय / Pitr Kripa ke Upay

 


इस बार पितृ पक्ष 17 सितम्बर पूर्णिमा से आरंभ हो रहे हैं

आप सभी इन 16 दिनों मेमापने पितरों का पुजन्नोर उनका आशीर्वाद पा सकते है

नियमानुसार जिस तिथि को परिजन की मृत्यु हुई है इस तिथि को पितृ पक्ष में उनका पिंडदान व तर्पण करना चाहिए ताकि वह संतुष्ट हो सकते हैं और आपको आशीर्वाद दे सकें 

लेकिन कभी-कभी हमें अपने पूर्वजों की तिथियां याद नहीं रहती तो इसके लिए बताए हुए विधि अनुसार आप तर्पण पूजन कर सकते हैं उससे भी आपको लाभ होगा


कुछ प्रमुख तिथियां का वर्णन में यहां कर रहा हूं

नवमी तिथि को सुहागन स्त्रियों का श्राद्ध किया जाता है

द्वादशी तिथि को साधु संन्यासियों का श्राद्ध किया जाता है साथ में इनका श्राद्ध पूर्णिमा को भिंक्या जाता है 

चतुर्दशी तिथि को अकाल मृत्यु में गुजरे हुए का श्राद्ध किया जाता है

अमावस्या तिथि को सभी प्रकार के पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी तिथि ज्ञात नहीं होती है

पूर्णिमा तिथि को गुजरे हुए सभी पितरों का श्राद्ध पूर्णिमा तिथि को किया जाता है साथ में अमावस्या को भी यह श्राद्ध किया जाता है

यहां मैं आपको कुछ मंत्रों की जानकारी दे रहा हूं पितृ पूजन के साथ इनके जाप करने से आपके पितृ संतुष्ट होंगे वह आपके आशीर्वाद देंगे

पितृ गायत्री मंत्र

ॐ पितृगणाय विद्महे 

जगत धारिणी धीमहि 

तन्नो पितृो प्रचोदयात्।


पितृ गायत्री मंत्र अकाल मृत्यु वाले पूर्वजों के लिए 

ॐ आद्य-भूताय विद्महे 

सर्व-सेव्याय धीमहि। 

शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।


सर्व पितृ दोष नाशक मंत्र

ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। 

नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।


कुछ उपाय करेंगे आपका कल्याण 

पूर्ण पितृ पक्ष सूर्योदय से पूर्व स्नान करके सूर्य देव को काले तिल डालकर जल अर्पित करें। 

इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें, इससे मानसिक शांत प्राप्त होगी। 

पितृ पक्ष में पेड़-पौधे को लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, इससे ग्रह दोष भी दूर हो जाता है। 

पूर्ण पितृ पक्ष तिथि अनुसार अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

पूर्ण पितृ पक्ष शिव मंदिर में पूजा करें, इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 

पितृ पक्ष में अपने पितरों के निमित दान देने से पितर प्रसन्न होते हैं, वंश को सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं।


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Tuesday, September 26, 2023

सूतक/ पातक के नियमित दिन/ Sutak Patak ke Din


सूतक/ पातक के नियम व दिन

हमारे यहॉ यदि किसी की मृत्यु होती है तो उस समय सबसे बडा सवाल ये होता है 

कि सूतको मे पूजा पाठ किया जाये या नही तो आज इसके बारे में मै विस्तार से बताता हू


परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर मरण सूतक लगता है

इसमें पूरे 13 दिन तक कोई भी किसी तरह का पूजा पाठ नही किया जाता है

परिवार का सदस्य यदि कही बाहर है चाहे हजारो किलोमीटर दूर रहता हू तब भी परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसे 13 दिन तक पूजा पाठ बन्द करनी होगी


परिवार मे किसी के यहॉ किसी बच्चे के जन्म लेने पर जनन या जन्म सूतक लगता है

ये तब तक माना जाता है जब तक बच्चे का नामकरण नही हो जाता या ब्राह्मण भोजन नही हो जाता

यदि बच्चे को मूल आयी है तो जब तक बच्चे की मूल शान्ति नही होती नामकरण नही होता तब तक सूतक माना जाता है

तब तक पूजा पाठ बन्द रखा जाता है


बेटी के यहॉ के सूतक मॉ पिता को एक दिन का लगता है केवल

गर्भपात होने पर एक दिन का  सूतक लगता है

बच्चे के जन्म लेने के कुछ दिन बाद बच्चे की मृत्यु होने पर जितने माह का बच्चा होता है उतने दिन सूतक लगते है


एक साल के बच्चे की मृत्यु पर पूरे 13 दिन सूतक माना जाता है


सूतक काल मे कोई भी साधना सुरू नही की जाती

यदि पहले से कोई साधना करते आ रहे है तो यदि वो रेगुलर रखना चाहते है या रख सकते है

मृत्यु किसी खास की नही हुयी है तो साधना रेगुलर रखी जा सकती है

पहले से सुरू की हुयी साधना रेगुलर चल सकती है कोई दिक्कत नही होती

उग्र साधना कभी भी किसी कारन से बीच मे नही छोडी जाती नही तो स्वंय की जान को खतरा होता है


स्त्री साधिका के मासिक धर्म के दौरान चार दिन साधना बन्द रखी जाती है

चार दिन बाद साधना रेगुलर रखी जाती है

इन सभी सूतको के दिनो मे साधक साधिका मेरे दिये गुरूमंत्र का मानसिक जाप कर सकते है

मानसिक जाप कभी भी खन्डित नही होता ना ही कभी अपवित्र होता है


ये कुछ बाते साधना के दौरान याद रखने योग्य है सभी साधक साधिका को ये नियम पता होने चाहिये


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

पितरो की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने का अचूक उपाय / Pitr Kripa Prapt karne ka Upay

 


पितरो की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने का अचूक उपाय


पितरो को प्रसन्न करने का पितर पक्ष से उत्तम कोई समय नही है

( मुझे ये प्रयोग अपने पूज्य गुरुदेव से प्राप्त हुए है जो मै आज आपको दे रहा हूं)

पितरो को प्रसन्न करने के लिये दो प्रयोग करता और करवाता रहा हू


किसी अन्य उपाय की अपेक्षा ये उपाय तीव्र काम करता है इसमे कोई पूजा पाठ का झंझट नही है 

ये सीधा पितरो से सम्बन्धित है धन हानि , बनते बनते काम बिगडजाना , पारिवारिक कलह , मन अशान्त रहना , 

धन का अत्यधिक व्यय होना  , संतान बाधा आदि मे  मेने इन प्रयोगो का सफल प्रयोग किया है

आप भी ये प्रयोग करे और लाभ उठाये बहुतो को लाभ मिला है तुमे भी मिलेगा तुम करकै देखो तो सही

विश्वास से तो भगवान भी मिल जाते है

ये प्रयोग पूरे पितर पक्ष किया जाता है

सुबह चार बजे जागकर मुख्य द्वार के बाहर थोडी सी जमीन पर झाडू लगाये और फिर वहॉ पानी से छिडकाव करे

घर की स्त्री मुख्य द्वार पर एक लोटा पानी का अर्घ्य दे

(  इतनी क्रिया आप प्रतिदिन जीवन भर कर सकते है केवल इसी से पितर कृपा मिलने लग जाती है )


फिर नहा धोकर खीर पूडी  बनाये बन जाने के बाद पुरूष एक दोने मे खीर पत्तल मे पूडी सब्जी रखे 

पानी गिलास मे लेकर छत पर जाये

दक्षिण दिशा की ओर मुह करके बैठे

सामने आसन लगा दे उसके सामने पत्तल रखे

फिर हाथ मे चावल के दाने लेकर पितरो का आवाहन करे

फिर उने आसन पर बैठने के लिए कहकर चावल आसन पर डाल दे


फिर उने खीर पूडी सब्जी का भोजन कराये

दस बारह मिनट वहॉ बैठे रहे और मानसिक प्रार्थना करे

फिर पितरो को प्रणाम करके उनसे मानसिक आशिर्वाद ले


कुछ पूडी कौआ , गाय ,कुत्तो को खिलाकर स्वय भोजन करे और दैनिक कार्य करे

इतनी सी क्रिया आप प्रतिदिन पन्द्रह दिनो तक करते रहे

इन पन्द्रह दिनो मे ही आपके घर मे बदलाव हो जायेगा

पितर प्रसन्न होगे

ये क्रिया आप अमावस्या को भी दोहरा सकते है किसी खास शुभ दिन मे भी ये कर सकते है

आपको इससे लाभ मिलेगा बिगडे काम बनेगे

घर मे रौनक आयेगी मन शान्त होगा


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

अनजानी शक्ति से छुटकारा प्रयोग / Anjani Shakti Se Chutkara


अनजानी शक्ति से छुटकारा प्रयोग 


प्रिय साधक मे आज आपको एक छोटा सा लेकिन तीव्र काम करने वाला प्रयोग बता रहा हूँ

यह प्रयोग घर मे आई छोटी मोटी अनजानी शक्ति को नष्ट कर देगा

घर के पितरो को व कुलदेव या कुलदेवी को शक्ति देगा


जिनके पितर रूठे है वे भी इसे कर सकते है

इस प्रयोग को गुप्त रखना है करते समय कोई टोके नही 

वैसे तो यह एक बार ही किया जाता है लेकिन आप उसे सात मंगलवार या हर अमावस्या पर कर सकते है

इससे पितर दोष मे काफी आराम मिलता है उनकी शक्ति में वृद्धि होती है 


मंगल वार को शाम को जब रात का कुछ कुछ अंधेरा फैल रहा हो तो एक बूंदी का लडडू ले और उसे घर के बाहर (मैन गेट ) देहरी के पास बैठकर घर मे आई किसी बाहरी शक्ति या उपरी हवा के नाम से रख दे 

एक अगरबत्ती लगा दे और बोले कि हे देव मे आपको भोग दे रहा हूँ इसे स्वीकार करे और इसे लेकर यहॉ से हमेशा के लिये चले जाय

ध्यान दे कि अगर बत्ती एक ही लगाये

फिर देहरी के अंदर बैठ जाये वहॉ भी एक बूंदी का लडडू रखें और दो अगर बत्ती लगाये

 अपने घर के सभी पितर , देवी देवता के नाम ले और बोले कि हे देव मे आपको भोग दे रहा हूँ आप इसे स्वीकार करे

 मेरे ऊपर कृपा करे घर मे आई हुयी इसे या किसी भी बाहर की शक्ति को अंदर मत आने देना

प्रणाम करे और वहॉ से उठ जाये

इस प्रयोग को साधारण मत समझना ये बहुत चमत्कारी है


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693

Monday, September 11, 2023

शक्ति से तीन वचन लेना / Shakti Se Teen Vachan Lena

 


शक्ति से तीन वचन कैसे और क्या ले ?

तीन वचन


कुछ साधक साधना करते है तो उनकी साधना जब सफल होती है 

तो उने समस्या होती है कि देव के प्रत्यक्ष होने पर क्या करे

आज मे बताता हू कि देव से किस प्रकार वचन लिये जाते है

साधना  के अन्तिम दिन विशेष तैयारी करनी चाहिये, चाहे साधना किसी की है

गुलाब के फूलो की माला अवश्य अपने पास रखे


देव के प्रत्यक्ष होने पर डरें नही

देव हमेशा जाप पूरा होने से पहले ही प्रत्यक्ष हो जाते है और कभी कभी कुछ समय भी लेते हैं 

लेकिन जब तक जाप पूरा ना हो जाये हमें आसन नही छोडना है चाहे जो हो जाये

जाप पूरा होने के बाद उठकर उन्हें प्रणाम करे

कभी कभी किसी कारण से देव प्रत्यक्ष न हो तो माला का जाप उस रात बढा देना चाहिये तब तक जब तक देव प्रत्यक्ष न हो

देव के आने पर माला गले मे डाल दें

जब वो पूछे कि क्या चाहिये या मे क्या काम करू या मेरे लिये क्या आज्ञा है या मुझे क्यो याद किया है तो उससे कहे  


पहला वचन - कि मै जब भी, जैसे भी, जहाँ भी आपको याद करू तो आपको आना होगा 

तब वह देव कहेगा कि मे अमुक मंदिर या किसी अन्य विशेष जगह पर नही आ सकता 

तो आप समझ कर हॉ करे नही तो उससे कुछ और शर्ते लगा कर हॉ करे


दूसरा वचन - कि मे जिस कार्य को कहू वो पूरा करे

तब वह देव कहेगा कि ठीक है लेकिन मे गलत काम या अमुक नही करूगा

तब उससे कह दे कि गलत कार्य आ पडा जरूरी हो तो आपको करना होगा

लेकिन मे नार्मल नही करवाउगा फिर जैसे सैदा हो जाये


तीसरा वचन- कि किसी कारण चाहे कोई गलती हो तुम मुझे या मेरे परिवार को किसी भी तरह से परेशान नही करोगे,  

डराओगे नही सताओगे नही और सदैव रक्षा करोगे


इस प्रकार आपको तीन वचन किसी भी शक्ति से लेनी होते है 

समय और शक्ति के अनुसार वचनों में बदलाव भी किया जाता है जो की साधक के बुद्धि विवेक पर निर्भर करेगा

यदि कुछ समझ न आए तो आप मुझे कॉल भी कर सकते हो 


भैरव वीरेन्द्र रूद्रनाथ अघोरी

वैदिक तंत्र साधना संस्थान

8923400693